Monday, 05 October 2026
Breaking News
प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई 
राष्ट्रीय Trending

गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज

संजय कुमार मिश्रा

भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज किया गया है ।

कोटपूतली राजस्थान निवासी राव धनवीर सिंह के शिकायत पर यह प्राथमिक की दर्ज की गई है । मामले के अनुसार कोटपुतली राजस्थान नवासी राव धनवीर सिंह ने उपरोक्त दोनों तहसीलदार को अपना आवेदन भेज कर दिनांक 9/11/2024 को भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत कुछ जानकारी मांगी थी जो उसे मुहैया नहीं करवाई गई या आधी अधूरी मुहैया करवाई गई। कानून के मुताबिक फीस का भुगतान करने के बावजूद भी जब सही जानकारी मुहैया नहीं करवाई गई तो इससे व्यथित होकर सेवा में कमी की शिकायत जिला उपभोक्ता आयोग को दी गई । शिकायत संख्या 522 ऑफ 2024 का निपटारा करते हुए माननीय जिला उपभोक्ता आयोग ने 19 मई 2025 को आदेश दिया कि शिकायतकर्ता को मांगी गई जानकारी मुहैया करवाई जाए । उपभोक्ता आयोग के आदेश के बावजूद भी उपरोक्त दोनों तहसीलदार ने शिकायतकर्ता को मांगी गई जानकारी आधी अधूरी मुहैया करवाई ।

उपरोक्त कृत्य से व्यथित होकर राव धनवीर सिंह ने थाना प्रागपुरा जिला कोटपूतली राजस्थान में आवेदन देकर उक्त अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिक संख्या 0405 दिनांक 7 सितंबर 2026 को दर्ज करवाई है । शिकायत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 61(2), 199(a), 223(a), 318(4) के साथ ही इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी अधिनियम 2008 (संशोधित) की धारा 66 को भी जोड़ा गया है

राव धनवीर सिंह ने अपने आवेदन में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय ललिता कुमारी बनाम उत्तर प्रदेश का हवाला देते हुए उपरोक्त अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर आवेदक को गलत जानकारी मुहैया कराई और अपने पद का दुरुपयोग किया ।

0 Comments