Monday, 09 November 2026
Breaking News
आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार गुरुद्वारा श्री नाड्डा साहिब में टेका माथा असम: भूमि अधिकार कार्यकर्ता प्रणब डोले बाहर, NSA पर उठाए सवाल राजयोग भवन में दीपावली पर आध्यात्मिक नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध दीवाली: प्रकाश के पर्व की वास्तविक चमक ज्ञान सरोवर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई दिवाली धनतेरस व दीपावली की खुशियों में सेवा का रंग, पोती के जन्मदिवस पर लगवाया लंगर साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक 
कविताएँ Trending

हिमालय भी देखो पिघलने लगा है……..

ग़ज़ल

हवाओं का रुख अब बदलने लगा है
हिमालय भी देखो पिघलने लगा है

ज़माने ने करवट बदल ली है अब तो
दिया फिर मुहब्बत का जलने लगा है

बग़ावत के शोले उठे बस्तियों से
लहू आदमी का उबलने लगा है

नहीं रुक सकेगा ये रोके किसी के
दिलों में जो तूफ़ान उठने लगा है

अकेला जो बैठा था घबरा के घर में
वही आज सड़कों पे चलने लगा है

ये थी रात लंबी मगर रात ही थी
अंधेरे का मंज़र बदलने लगा है

ज़रा तुम गगन को निहारो तो “दानिश”
नया एक सूरज निकलने लगा है

— मनमोहन सिंह ‘दानिश’

 

0 Comments