Wednesday, 12 August 2026
Breaking News
तीज उत्सव का भव्य आयोजन, तीज क्वीन 2026 बनी जैस्मिन कौर संधू सावन माह के पावन अवसर पर शिव मंदिर, सेक्टर 39-डी में श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल ब्रिटिश हाई कमीशन का संदेश: वीजा धोखाधड़ी से बचें, सुरक्षित रास्ता अपनाएं छात्रों के मुख्य न्यायाधीश का विरोध के मायने श्री नंद लाल सिलीवाल की रसम पगड़ी और प्रार्थना सभा 12 अगस्त को फाजिल्का में "तीज मुटियारां दी" का 14 अगस्त को पंचकूला में होगा भव्य आयोजन शहीद उधम सिंह क्लब ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान शुरू किया भगवंत मान को सपने में भी दिखाई देता है हरियाणा का मुख्यमंत्री- नायब सिंह सैनी श्री हरि सिमरण सेवा समिति सेक्टर 45 में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिव्य गीता सत्संग के समापन दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का आशीर्वाद
जीवन शैली Trending

तीज उत्सव का भव्य आयोजन, तीज क्वीन 2026 बनी जैस्मिन कौर संधू

दीपक सिंह / चंडीगढ़

तीज के पावन अवसर पर महिलाओं की संस्कृति, परंपरा, सौंदर्य और प्रतिभा को समर्पित एक भव्य “तीज उत्सव एवं तीज क्वीन प्रतियोगिता” का आयोजन शिवी महाजन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और पंजाबी पारंपरिक परिधानों में अपनी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में डांस, मस्ती, मनोरंजक गेम्स और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन में पंजाबी संस्कृति और तीज के पारंपरिक रंगों की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

तीज क्वीन कम्पटीशन

तीज क्वीन 2026: जैस्मिन कौर संधू,  प्रथम रनर-अप: गीता द्वितीय रनर-अप: रेखा भगत. जैस्मिन कौर संधू को क्राउन, ट्रॉफी एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया, जबकि गीता और रेखा भगत को रनर-अप ट्रॉफी एवं उपहार प्रदान किए गए।

मिस क्वीन कम्पटीशन

कार्यक्रम में आयोजित “मिस क्वीन ” प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मिस क्वीन विजेता :नेहा , प्रथम रनर-अप: कनिष्का द्वितीय रनर-अप: मानवी

सभी विजेताओं को उनकी शानदार प्रस्तुति और प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका आयशा भाट एवं सोनिया शर्मा ने निभाई। इसके अलावा प्रतिभागियों के उत्साह और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न विशेष टाइटल्स भी प्रदान किए गए।

आयोजक शिवी महाजन ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को प्रदर्शित करने के लिए एक खूबसूरत मंच प्रदान करना था। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, जूरी सदस्यों और उपस्थित मेहमानों का आभार व्यक्त किया।