Saturday, 19 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
पंजाब Trending

आतंकवादी लखबीर लंडा और हरविन्दर रिन्दा के तीन साथी अमृतसर से काबू; दो पिस्तौल भी बरामद

Read in:Hindi

अमृतसर, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने आतंकवादी हरविन्दर सिंह उर्फ रिन्दा और लखबीर सिंह उर्फ लंडा के तीन साथियों को हरीके से गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस पंजाब गौरव यादव ने बुधवार को दी।
गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन, बिकरमजीत सिंह उर्फ बिक्का और कुलविन्दर सिंह उर्फ काला के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने उक्त दोषियों से दो . 32 कैलीबर पिस्तौलों समेत 10 जिंदा कारतूस बरामद किये हैं और एक मारुति सविफट कार (जिस में वह सफऱ कर रहे थे), भी ज़ब्त की गई है।
डी. जी. पी. यादव ने बताया कि भरोसेमन्द सूत्रों से मिली पुख़ता सूचना पर कार्यवाही करते हुए, एजीटीऐफ पंजाब ने एडीजीपी प्रमोद बाण के नेतृत्व में एआईजी सन्दीप गोयल की निगरानी और डीएसपी एजीटीऐफ बार्डर रेंज हरमिन्दर सिंह की कमान अधीन पुलिस टीमों ने उक्त दोषियों के ठिकानो का पता लगाया, और उनको अमृतसर के तरन तारन रोड पर स्थित गाँव सफीपुर के नजदीक टी-प्वाइंट से काबू किया है।
उन्होंने बताया कि दोनों मुलजिमों की आपराधिक पृष्टभूमि है। जोबन गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून (यूएपीए), इरादतन कत्ल, आर्मज़ एक्ट, एन. डी. पी. एस. एक्ट और आई. टी. एक्ट के अपराधों में वांछित था और लम्बे समय से भगौड़ा था। जबकि दूसरा मुलजिम बिक्का भी इरादतन कत्ल से सम्बन्धित दो आपराधिक मामलों में वांछित था।
डीजीपी ने कहा, ‘‘प्राथमिक जांच से पता लगा है कि दोषी अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर सरहदी राज्य की शान्ति और सदभावना को नुकसान पहुंचाने के लिए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।’’
इस सम्बन्धी और विवरण सांझा करते हुए एजीटीऐफ के ए. आई. जी. सन्दीप गोयल ने कहा कि आगे जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियों की उम्मीद है।
इस सम्बन्धी थाना एस. एस. ओ. सी. अमृतसर में हथियार एक्ट की धाराओं 25 और 27 के अधीन मुकदमा नंबर 11 तारीख़ 05-02-2024 दर्ज किया गया है।