Saturday, 29 August 2026
Breaking News
चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार
पंजाब

आश्वासन के बाद सिविल अस्पताल में परिजनों द्वारा लगाया धरना उठाया गया

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) अजीमगढ़ निवासी एक युवक द्वारा गत दिनों कुछ व्यक्तियों पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो बनाकर आत्महत्या करने के मामले में उसके परिजनों द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सिविल अस्पताल में लगाए गए धरने को आम आदमी पार्टी के नेता दीप कंबोज के आश्वसन पर उठा लिया गया। दीप ने मंगलवार को डीएसपी के साथ सिविल अस्पताल में पहुँचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और बेटे की मौत पर शोक प्रगट करते हुए इंसाफ का आश्वासन दिया गया। दीप कंबोज ने कहा कि आरोपी कोई भी हो उन्हें बख्शा नही जाएगा।डीएसपी ने भी बताया कि एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और बाकी भी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे। दीप कंबोज के आश्वासन पर परिवार ने सिविल अस्पताल में लगाया धरना खत्म कर लिया।