Monday, 29 June 2026
Breaking News
मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया
पंजाब Trending

क्षेत्रीय कार्यालयों में बायोमैट्रिक हाजिऱी प्रणाली लगाने के निर्देश

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने सरकारी कामकाज को दुरुस्त करने और नागरिक केन्द्रित सेवाएं मुहैया कराने के लिए शुक्रवार को विभाग के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में कर्मचारियों की हाजिऱी लगाने के लिए बायोमैट्रिक मशीनें लगाने के निर्देश दिए।
यह जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह देखा गया है कि कुछ कर्मचारी पंजाबभर में क्षेत्रीय कार्यालयों में देर से आते हैं, जिसके कारण जनता को कठिनाई का सामना करना पड़ता है, इस कारण समस्या से निपटने और जनता को समय पर सेवाएं प्रदान करने के लिए विभाग ने बायोमैट्रिक मशीनों पर उपस्थिति दर्ज करने को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि 28 फरवरी, 2023 तक विभाग के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में बायोमैट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी, ताकि एक मार्च, 2023 से उपस्थिति बायोमैट्रिक मशीनों के द्वारा दर्ज की जा सके।
इस पहल के बारे में बोलते हुए धालीवाल ने बताया कि कुछ अन्य विभागों ने कुछ साल पहले ही बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली शुरू की है, लेकिन कोविड महामारी के कारण इसे बंद कर दिया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘अन्य विभाग इन प्रणालियों को स्थापित करने के लिए पदचिन्हों का पालन करेंगे, जबकि उनमें से कुछ ने उपस्थिति दर्ज करने के लिए इस प्रणाली को फिर से शुरू कर दिया है।’’