Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

खुले पड़े सीवरेज के गड्डे में गिरने से युवक को लगे 6 टांके

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
पभात निवासी एक युवक सीवरेज के खुले पड़े गड्डे में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के कान पर 6 टांके लगे है। यह हादसा नगर काऊंसिल की लापरवाही से हुआ है। क्योंकि काऊंसिल द्वारा यहां सीवरेज लाइन डाली जा रही है। काम के चलते ठेकेदार के वर्करों द्वारा काम होने का कोई भी निशान नही लगाया गया था। घायल दिशू वर्मा पभात का रहने वाला है और उसने बताया कि उनके घर पर कोई गेस्ट आ गए थे तो रात करीब साढ़े दस बजे व अपने गांव से जीरकपुर के लिए सामान लेने के लिए निकला था। जैसे ही वह पभात रोड पर जरनेल इंकलेव के पास पहुंचा तो अंधेरे में सीवरेज के लिए खोदा गया करीब चार फीट गहरा गड्डा जिसमें सीमेंट के पाइप भी पड़े थे, उस में जा गिरा। गड्ढा बड़ा होने के कारण उसका बाइक पूरी तरह उसमें समा गया था और जैसे ही उसने चीखना चिलाना शुरू किया तो आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। दिशू वर्मा ने बताया कि गड्डे के आगे किसी भी तरह का कोई साइन या निशान नहीं था, कोई बेरीगेड नहीं था और न ही चमकीली टेप या रस्सी थी। अगर इनमे से कुछ भी होता तो शायद यह हादसा ना होता।   (SUBHEAD)
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बुधवार की रात यह हादसा हुआ था। लेकिन काऊंसिल अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ा। लोगों ने कहा कि नगर काऊंसिल के अधिकारी क्या किसी बड़े हादसा का इंतजार कर रहे हैं। नगर काऊंसिल को चाहिए था कि हादसे के तुरंत बाद उसके आगे बेरीगेड या रस्सी आदि जरुर लगानी चाहिए थी।

मामले की जानकारी मुझे है, लड़के को टांके भी लगे थे। मैंने अगले दिन ठेकेदार को बेरीगेड व रस्सी या चमकने वाली टेप लगाने को कहा था। ताकि दुबारा कोई हादसा न हो। यदि उन्होंने फिर भी लापरवाही बरती है तो मैं चैक करवा लेता है। यदि जरूरत पड़ी तो लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
— रवनीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी जीरकपुर