Thursday, 24 September 2026
Breaking News
 "वंदे मातरम्" के 150 वर्ष, विद्या भारती के विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूँज रहा विद्यालय परिसर  पावन दशलक्षण पर्व के अंतर्गत उत्तम त्याग लक्षण की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी
पंजाब Trending

गुजरात जा रही 300 पेटी शराब सहित ट्रक चालक गिरफ्तार

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
पुलिस व एकसाइज विभाग ने मेकडी चौक पर नाकेबंदी कर विभिन्न ब्रांड की 300 पेटीयां शराब की बरामद की है। यह शराब गुजरात सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले ट्रक चालक के खिलाफ एकसाइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुख्य सरगना की तलाश शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मेघ राम निवासी वाड़मेर राजस्थान के रूप में हुई है। मामले के सबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ दीपिन्दर सिंह बराड़ ने बताया कि एकसाइज इंस्पेक्टर लख्मीर चंद की टीम व पुलिस पार्टी ने साझे तौर पर नाकेबंदी कर ट्रक (केंटर) को मेकडी चौक पर रोका तो ट्रक में तुड़ी (भूसा) भरा हुआ था जिसमें पीछे 300 पेटी शराब रखी हुई थी। जिसे जब्त कर केंटर चालक के खिलाफ एकसाइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। ट्रक में से ब्लेंडर प्राइड की 72 पेटीयां, रॉयल स्टेग 100 पेटी, मेकडावल 128 पेटीयां फॉर सेल इन चंडीगढ़ बरामद की है। पिछले दिनों में पुलिस ने दो बड़ी खेप शराब की पकड़ी है। ढकोली पुलिस ने 205 पेटीयां और जीरकपुर पुलिस 300 पेटीयां बरामद की है, दोनों बड़ी खेप थी और दोनों की डिलीवरी गुजरात में ही की जानी बताई जा रही है, जो कहीं न कहीं चुनावों में इस्तेमाल होने की ओर इशारा कर रही है।