Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
पंजाब Trending

चमरोड़ पत्तन में जैट सकी, मोटर पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून गतिविधियां शुरू करने का ऐलान

Read in:Hindi

चमरोड़ पत्तन (पठानकोट), फेस2न्यूज:
राज्य में पर्यटन क्षेत्र को और बढ़ावा देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चमरोड़ पत्तन में जैट सकी, मोटर पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून गतिविधियां शुरू करने का ऐलान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सुंदर स्थान पर पानी वाली खेलें/ मनोरंजन और स्पीड बोटींग जैसी गतिविधियां पहले ही चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस जगह पर पहले ही दो स्पीड बोटें चल रही हैं, जो यहाँ आने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं। मान ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की बड़ी संभावना है, जिस कारण राज्य सरकार पहले ही यहाँ अलग-अलग संभावनाएं तलाश रही है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज यहाँ जैट सकी, मोटर पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून का ट्रायल/ प्रदर्शन किया गया है और जल्दी ही इसकी औपचारिक शुरुआत की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पानी वाली खेलें/ मनोरंजन गतिविधियों की बड़ी संभावना है और उनकी सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाटर एडवेंचर स्पोर्टस नीति पहले ही नोटीफायी कर दी है। भगवंत मान ने कहा कि आने वाले दिनों में यह सभी गतिविधियों व्यापारिक तौर पर शुरू होंगी, जिससे पर्यटन क्षेत्र को काफी बढ़ावा मिलेगा।  (MOREPIC1)
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र को कुदरती स्त्रोतों की भरपूर देन होने के कारण यह विश्व भर के सैलानियों को आकर्षित कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना समय की ज़रूरत है, जिससे यहाँ के लोगों के जीवन स्तर में बड़ा सुधार होगा। उन्होंने अफ़सोस प्रकट किया कि पिछली सरकारों की लापरवाही के कारण यह क्षेत्र विकास पक्ष से पिछड़ा रहा है। मान ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की अप्रयुक्त संभावनाओं को अब प्रयोग में लाया जायेगा जिससे कुदरती स्त्रोतों से लबरेज़ इस सुंदर स्थान की तरफ विश्व भर के सैलानियों को आकर्षित किया जा सके।

0 Comments