Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
पंजाब Trending

जीरकपुर के लोगों को जाम से मिलेगी राहत फ्लाइओवर

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
जीरकपुर में लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। चंडीगढ़- जीरकपुर बैरियर पर बनाया जा रहा फ्लाइओवर पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। शनिवार से इस फ्लाईओवर पर आवाजाई शुरू हो गई। दोनों तरफ से ट्रैफिक के लिए रास्ता खोल दिया गया है। साइट इंजीनियर के साथ-साथ आलाधिकारियों की देखरेख में पांच दिसंबर को फ्लाइओवर पर सफल ट्रायल किया गया था। केवल साइड बर्म, सेंटर व्हाइट लाइन और केवल स्ट्रीट लाइट लगाने का काम बाकी है जिसे एकाध दिन में पूरा कर लिया जाएगा। शनिवार को एक तरफा फ्लाइओवर पर आवाजाई सुचारू रूप से चल रही थी। अब लोगों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि दोनों तरफ का ट्रैफिक फ्लाइओवर से गुजरेगा। जिस जाम की वजह से लोग घंटों अपना समय बर्बाद करते थे वह सफर मात्र पांच से दस मिनट का रह जाएगा।
रोजाना दो से ढाई घंटे जाम में फंसते थे लोग:
आखिरकार अब लोगों का इंतजार खत्म हो गया है,क्योंकि लोगों को पिछले आठ महीनों से भारी जाम का सामना करना पड़ रहा था। जिससे अब लोगों को स्थाई तौर पर निजात मिल जाएगी। चंडीगढ़ बैरियर से एयरपोर्ट चौक की दूरी मात्र आधा किलोमीटर होगी जहां पहुंचने के लिए लोगों को एक से डेढ़ घंटा लग जाता था। जो अब पांच मिनट में तय हो जाएगा।

वाहनों की आवाजाई ट्रायल के बाद शुरु कर दी थी। थोड़ा बहुत काम पेंडिंग है लेकिन उसे भी एकाध दिन में पूरा कर लिया जाएगा। लोगों के लिए फ्लाइओवर के दोनों साइड खोल दिए गए हैं।
— गुरजीत सिंह, साइट इंजीनियर