Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
पंजाब Trending

ट्रांसफार्मर लगाने हेतु 40 हजार रुपये रिश्वत लेने वाला लाइनमैन चढ़ा विजिलेंस ब्यूरो के हत्थे

Read in:Hindi

गुरदासपुर, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य में चलाए गए भ्रष्टाचार विरोधी अभियान दौरान पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय, उमरपुरा, ब्लॉक बटाला, जिला गुरदासपुर में तैनात लाइनमैन राजेश कुमार को 40,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य सतर्कता ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को मनजिंदर सिंह, निवासी गांव संगतपुरा, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दायर की गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह गांव संगतपुरा में कृषि भूमि का मालिक है, जहां उसे अपने ट्यूबवेल के नए कनेक्शन के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाना था। इस संबंध में उक्त राजेश कुमार लाइनमैन ने 40 हजार रुपये की रिश्वत ली, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लगाया। जब बिजली अधिकारी रिश्वत की मांग कर रहा था, तो शिकायतकर्ता ने बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और सबूत के तौर पर विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया।
विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर ने शिकायत की जांच की, जिसके दौरान आरोप सही और सत्य पाए गए। इस संबंध में कथित आरोपी राजेश कुमार लाइनमैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

0 Comments