Sunday, 11 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

पंजाब में रैड अलर्ट जारी, पराली जलाने वालों के विरुद्ध होगी सख़्त कार्रवाई

Read in:Hindi

होशियारपुर, फेस2न्यूज:
पराली जलाने पर मुकम्मल रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना को सुनिश्चित बनाने हेतु स्पैशल डायरेक्ट जनरल ऑफ पुलिस (स्पैशल डीजीपी) कानून-व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में रैड अलर्ट जारी कर दिया गया है और यदि पराली जलाने का कोई भी मामला सामने आता है तो उसके खि़लाफ़ सख़्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जि़क्रयोग्य है कि डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने पराली जलाने के विरुद्ध कार्यवाही की निगरानी के लिए स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला को पुलिस नोडल अफ़सर नियुक्त किया था।
उन्होंने कहा कि सीपीज़/एसएसपीज़ को हिदायत की गई है कि वह किसानों, नागरिकों और अलग-अलग हितधारकों से सम्पर्क कर उनको पराली जलाने के बुरे प्रभावों संबंधी जागरूक करें और उनको बताएं कि यह कानून का उल्लंघन भी है, जिसके लिए उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
स्पैशल डीजीपी शुक्ला, जो होशियारपुर और एस.बी.एस. नगर जिले में पराली जलाने के मामलों का जायज़ा लेने के लिए दौरे पर थे, ने कहा कि सभी डीएसपीज़ और एसएचओज़ को कहा गया है कि वह लोगों को पराली जलाने के बुरे प्रभावों संबंधी जागरूक करने के लिए सरपंचों और किसान नेताओं के साथ बातचीत करें, क्योंकि पराली जलाना केवल शहरी लोगों के लिए ही नहीं बल्कि हरेक व्यक्ति के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है।
उन्होंने होशियारपुर और एस.बी.एस. नगर के सभी गज़टिड रैंक के अफसरों और स्टेशन हाऊस अफसरों (एस.एच.ओज) की मीटिंग भी बुलाएं, जिससे उनके क्षेत्रों में पराली जलाने की स्थिति का जायज़ा लिया जा सके।
स्पैशल डीजीपी ने किसानों को इस कार्य में सहयोग देने और पराली ना जलाने की अपील की, क्योंकि इससे न केवल पर्यावरण खऱाब होता है बल्कि बच्चों की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशन और उसके अधिकार क्षेत्र के हिसाब से पहले ही अपेक्षित संख्या में अतिरिक्त पैट्रोलिंग पार्टियाँ सक्रिय हैं और उडऩ दस्ते भी पराली जलाने की गतिविधियों पर लगातार नजऱ रख रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि उल्लंघन करने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments