Thursday, 24 September 2026
Breaking News
भारतीय पद्म विभूषण सम्मान 2026-27 से सम्मानित हुए डॉ. अतुल मलिकराम  "वंदे मातरम्" के 150 वर्ष, विद्या भारती के विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूँज रहा विद्यालय परिसर  पावन दशलक्षण पर्व के अंतर्गत उत्तम त्याग लक्षण की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें
पंजाब Trending

परेशान युवक ने की आत्महत्या, पत्नी व नानीसास सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप कुमार)
नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह ने मृतक पारस सोनी के पिता हरिभक्त पुत्र मोहन लाल के बयानों के आधार पर उसके बेटे को तंग परेशान करने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा नं. 89, 10.11.22 धारा 306, 34 आईपीसी के तहत मृतक पारस की पत्नी रेणू पुत्री विजय कुमार, नानीसास लक्ष्मी देवी पत्नी ओमप्रकाश, नानाससुर ओमप्रकाश, साला सुमित, संतोष कुमार व राजेश कुमार उर्फ अनिल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नगर थाना के प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि युवक पारस कुमार की पत्नी उसके साथ नहीं आ रही थी। जब वह ससुराल लेने गया तो ससुराल वालों ने उससे मारपीट की जिससे आहत होकर उसने नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शव मिलने पर उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। शव परिजनों के हवाले किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।