Sunday, 05 July 2026
Breaking News
श्री गुरु रविदास सभा राम दरबार, फेज-1 की कमेटी भंग वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा पासपोर्ट-बहस के बीच क्या देशव्यापी NRC की तैयारी संभव!  टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मुख्यमंत्री श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग
राष्ट्रीय Trending

पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पुनर्वास महानिदेशालय, पूर्व सैनिक कल्याण विभाग, रक्षा मंत्रालय द्वारा पुन: रोजगार के इच्छुक पूर्व सैनिकों और रोजगार प्रदाताओं को एक ही मंच पर एक साथ लाने के लिए आज 3 बीआरडी, एयर फोर्स स्टेशन, चंडीगढ़ में एक रोजगार सेमिनार व रोज़गार मेले का आयोजन किया गया। इस समारोह में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के पूर्व सैनिकों का जबरदस्त रुझान देखने को मिला। जॉब फेयर में 22 कंपनियों ने भाग लिया और कुल 800 रिक्तियों की पेशकश की। सेना, वायु सेना और नौसेना के लगभग 970 पूर्व सैनिकों ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया। आगामी महीनों में समस्त भारत में ऐसे ही छह और रोजगार मेले लगाए जाएंगे।
साक्षात्कार/स्क्रीनिंग किए गए पूर्व सैनिकों को वरिष्ठ पर्यवेक्षकों, मध्य/वरिष्ठ स्तर के प्रबंधकों से लेकर रणनीतिक योजनाकारों और परियोजना निदेशकों तक के पदों के लिए नियुक्त किया जाएगा। यह आयोजन कॉर्पोरेट और वेटर्न्स दोनों के लिए फायदेमंद रहा, जहां वेटर्न्स को अपने सेवाकाल के दौरान अर्जित अपनी तकनीकी और प्रशासनिक कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच मिला और अनुभवी, अनुशासित और प्रशिक्षित पूर्व सैनिकों के समूह की स्क्रीनिंग से कॉर्पोरेट्स को लाभ हुआ। जॉब फेयर के दौरान विभिन्न कंपनियों द्वारा उद्यमिता मॉडल भी प्रस्तुत किये गये।
जॉब फेयर का उद्घाटन एयर मार्शल पी के घोष, महानिदेशक (एडमिन), वायुसेना मुख्यालय द्वारा किया गया, जो इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। ब्रिगेडियर वी के झा, अपरमहनिदेशक, पुनर्वास (पश्चिम जोन) और एयर कमोडोर राजीव श्रीवास्तव, एओसी, 3 बीआरडी एयरफोर्स स्टेशन, चंडीगढ़ भी उपस्थित थे।