Thursday, 24 September 2026
Breaking News
भारतीय पद्म विभूषण सम्मान 2026-27 से सम्मानित हुए डॉ. अतुल मलिकराम  "वंदे मातरम्" के 150 वर्ष, विद्या भारती के विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूँज रहा विद्यालय परिसर  पावन दशलक्षण पर्व के अंतर्गत उत्तम त्याग लक्षण की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें
पंजाब Trending

प्रदीप की सुनियोजित हत्या करने वाले दो मुख्य शूटरों और मददगार को किया गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस ने प्रदीप सिंह की सुनियोजित हत्या करने वाले दो मुख्य शूटरों समेत तीन व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है। प्रदीप को 6 शूटरों ने 10 नवंबर, 2022 को कोटकपूरा में उसकी दुकान के बाहर मौत के घाट उतार दिया था।
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ़्तार किये गए दो शूटरों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मनी (26) और भुपिन्दर सिंह उर्फ गोलडी (22) निवासी फरीदकोट के तौर पर हुई है, जबकि तीसरे गिरफ़्तार मुलजिम की पहचान बलजीत सिंह उर्फ मन्ना निवासी श्री मुक्तर साहिब के तौर पर हुई है।
डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस ने पहले दिन ही दो मुख्य शूटरों मनप्रीत मनी और भुपिन्दर गोलडी की पहचान कर ली थी और इस सम्बन्ध में पुलिस की तरफ से व्यापक छापेमारी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि ख़ुफिय़ा जानकारी के नेतृत्व वाली सांझी कार्यवाही के दौरान, काउन्टर इंटेलिजेंस जालंधर, होशियारपुर पुलिस और फरीदकोट पुलिस ने होशियारपुर जिले के बाहरी इलाके से दोनों शूटरों को काबू किया, जब वह हिमाचल प्रदेश को भागने के लिए बस पकडऩे का इन्तज़ार कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार किये गए दोनों शूटरों पर फिरौती और अन्य अपराधों से सम्बन्धित मामले दर्ज हैं और उनसे पूछताछ के दौरान वारतदात को अंजाम देने में मदद करने वाले कैनेडा स्थित आतंकवादी गोलडी बराड़ और उसके साथियों के नैटवर्क की तरफ से रची गई सारी साजिश का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
डीजीपी ने बताया कि ऐसी एक और सफलता दर्ज करते हुये फरीदकोट पुलिस ने बलजीत मन्ना, जिसने दो नाबालिगों और जतिन्दर जीतू के तौर पर पहचाने गए हरियाणा के तीन शूटरों को लाजिस्टिक सहायता प्रदान की थी, के दोष में फरीदकोट के जैतो क्षेत्र से गिरफ़्तार किया है। हरियाणा के तीनों शूटरों को कुछ दिन पहले दिल्ली स्पैशल सैल ने गिरफ़्तार किया था।
एसएसपी फरीदकोट राजपाल सिंह ने बताया कि जुडिशियल मैजिस्ट्रेट पहली श्रेणी ( जेऐमआईसी) की अदालत की तरफ से कानून का उल्लंघन करने वाले बच्चों का पाँच दिन के लिए पुलिस रिमांड देने के उपरांत पुलिस की तरफ से दोनों नाबालिग मुलजिमों को पूछताछ के लिए लाया गया है और इस सम्बन्धी और पूछताछ जारी है।
जि़क्रयोग्य है कि थाना सिटी कोटकपूरा में आइपीसी की धारा 302, 307, 148, 149 और 120-बी और हथियार एक्ट की धाराओं 25/ 54/ 59 के अधीन एफ. आई. आर. नम्बर 228 तारीख़ 10. 11. 2022 पहले ही दर्ज है।