Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
पंजाब

बिना लाइसेंस शराब पिलाने पर दुकानदार समेत 4 गिरफ्तार

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
पुलिस ने बिना लाइसेंस के मीट की दुकान में शराब पिलाने के आरोप में दुकानदार सहित कार में शराब पी रहे 3 ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
जानकारी मुताबिक बरवाला रोड पर दुकान के बाहर कारों में शराब पीने वालों को मीट मच्छी समेत अन्य सामान बेचा जा रहा था। इससे दुकान के बाहर बड़ी तादाद में वाहन जमा होने से वहां रिहायशी लोगों को परेशानी होती है, वहीं ट्रैफिक आवाजाही में भी विघ्न पड़ता है। आईओ सुखदेव सिंह अनुसार पुलिस टीम डेराबस्सी बस स्टैंड पर मौजूद थी तो किसी मुखबिर ने सूचना दी कि बरवाला रोड डेराबस्सी पर जितेंद्र शाह नामक व्यक्ति मीट मच्छी की दुकान करता है और वह अपनी दुकान के अंदर व बाहर आते जाते व्यक्तियों को बिठाकर बिना लाइसेंस के शराब पिलाने का काम करता है।। दुकानदार के अलावा एक कार में शराब पी रहे चार लोग पकड़े गए। पुलिस ने दुकानदार समेत सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।