Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
राष्ट्रीय Trending

भारतीय वायुसेना की 3बीआरडी ने राष्ट्र की सेवा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे किए

Read in:Hindi

चंडीगढ, फेस2न्यूज:
3 बेस रिपेयर डिपो चंडीगढ़ 01 दिसंबर 2023 को अपनी डायमंड जुबली मनाएगा। एयर मार्शल विभास पांडे, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मेंटेनेंस कमांड, भारतीय वायु सेना मुख्य अतिथि होंगे। इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनने के लिए डिपो के कई गणमान्य व्यक्तियों और दिग्गजों को आमंत्रित किया गया है।
एयर मार्शल विभास पांडे, एयर कमोडोर राजीव श्रीवास्तव, एओसी 3 बीआरडी के साथ 01 दिसंबर 2023 को डिपो की डायमंड जुबली मनाने के लिए विशेष दिवस कवर जारी करेंगे। “कौशल विकास” पर एक सेमिनार 'रक्षा और नागरिक एमआरओ के लिए विमानन रखरखाव की दिशा में विकास' का आयोजन भी किया जाएगा ताकि विमानन के क्षेत्र में 'आत्मनिर्भरता' को बढ़ावा दिया जा सके। वक्ताओं की श्रृंखला में भारतीय वायु सेना और भारतीय विमानन उद्योग के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे, जो सैन्य हार्डवेयर की मरम्मत और रखरखाव में लगे निजी क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं।
भारतीय वायु सेना के 3 बीआरडी, की स्थापना 01 फरवरी 1962 को हुई थी। डिपो की आधारशिला भारत के तत्कालीन रक्षा मंत्री स्वर्गीय श्री वीके कृष्ण मेनन द्वारा रखी गई थी। बेस रिपेयर डिपो को एकमात्र मरम्मत डिपो होने का अनूठा गौरव प्राप्त है। भारतीय वायुसेना का यह डिपो विमान और एयरो इंजन के ओवरहाल के साथ-साथ एक उपकरण डिपो के रूप में कार्य करता है। 1962 में स्थापना के बाद से डिपो के पास 1038 विमानों की ओवरहालिंग की गौरवपूर्ण विरासत है।
अपने आदर्श वाक्य “कायाकल्प” के प्रति सच्चा रहते हुए यह डिपो रूसी फ्लीट को पुनर्जीवित कर रहा है। पिछले छह दशकों के दौरान, डिपो अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय दोनों प्रयासों में रूसी हेलीकॉप्टर और एएन-32 फ्लीट का समर्थन और रखरखाव कर रहा है। कई तकनीकी और आपूर्ति चुनौतियों का सामना करते हुए, 3 बीआरडी ने हमेशा इन फ्लीट्स के संचालन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डिपो ने आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी प्रगति की है और विदेशी स्रोतों पर निर्भरता कम करने के लिए लगातार उत्साह और जोश के साथ प्रयास कर रहा है।
राष्ट्र के प्रति अपनी सराहनीय सेवा के लिए, डिपो को 2013 में प्रेसिडेंट कलर्स से सम्मानित किया गया था। डिपो को इस वर्ष मुख्यालय एमसी द्वारा सर्वश्रेष्ठ विमान और इंजन बीआरडी भी घोषित किया गया था। हाल ही में, 08 अक्टूबर 2023 को डिपो को “ऑपरेशन सपोर्ट रोल” के लिए सी ए एस यूनिट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।