Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब

भारत-पाक सरहद पर मनाया बीएसएफ संग नववर्ष कार्यक्रम

Read in:Hindi

फाजिल्का, फेस2न्यूज:
नववर्ष 2023 के उपलक्ष्य में नगर की विभिन्न संस्थाओं व रिट्रीट देखने वाले दर्शकों ने सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों व जवानों संग कार्यक्रम का आयोजन किया व नववर्ष की एक दूसरे को बधाइयां दी। पाकिस्तानी सीमा पर खड़े दर्शकों ने हाल हिलाकर भारतियों को नववर्ष की मुबारकबाद दी व अमन शांति की दुआ की।
जानकारी देते हुए बीएसएफ के पुराने सहयोगी व बार्डर एरिया विकास फ्रंट के अध्यक्ष लीलाधर शर्मा ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा रिट्रीट सैरामनी के समय दिखाए गए जोश पर सभी दर्शकों ने तालियां बजाकर भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोष के तहत बीएसएफ जिंदाबाद के नारे लगाते नववर्ष की शुभकामनाएं दी व जवानों पर पुष्पवर्षा की। इस अवसर पर बीएसएफ के कंपनी कमांडर भुपेन्द्र कुमार ने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व दर्शकों का धन्यावाद करते कहा कि वो पहले की तरह भविष्य में भी बीएसएफ से तालमेल बनाते हुए देश की रक्षा हेतु सहयोग बनाए रखें।

0 Comments