Sunday, 26 July 2026
Breaking News
क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल
पंजाब Trending

राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, चुनावी मसौदे के प्रकाशन की सी.डी. सौंपी

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू ने चुनावी (बिना फोटो) मसौदे के प्रकाशन की सीडीज सौंपने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मतदाता सूची- स्पेशल समरी रिवीजन- 2023 के लिए विशेष मुहिम मतदाता सूची के मसौदे के प्रकाशन के साथ शुरू हो गई है।
डॉ. राजू ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत करवाया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 14 में संशोधन और निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 के अनुसार 1 अगस्त 2022 से चार योग्यता तारीख़ें 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्तूबर लागू हो गई हैं।
सी.ई.ओ. पंजाब ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार पंजाब में स्वैच्छिक आधार पर पंजीकृत मतदाताओं के आधार नंबर एकत्र करने की प्रक्रिया चल रही है और 66.38 प्रतिशत मतदाताओं ने पहले ही अपने आधार नंबर वोटर कार्ड के साथ लिंक कर लिए हैं।
संशोधन सम्बन्धी गतिविधियाँ 9/11/2022 से शुरू होकर 08/12/2022 तक चलाई जाएंगी और नागरिकों को इस समय के दौरान दावे और ऐतराज़ दायर करने का मौका भी दिया जायेगा। मीटिंग में डॉ. राजू ने चुनाव प्रक्रिया की मज़बूती संबंधी प्रकाश डाला और बताया कि किस तरह तकनीक का प्रयोग करके हर पड़ाव पर पारदर्शिता लागू की गई है।
राजनीतिक दलों के सहयोग की माँग करते हुए सी.ई.ओ. पंजाब ने बताया कि 19 और 20 नवंबर, 2022 और 3 और 4 दिसंबर, 2022 को विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहाँ बूथ लेवल अफ़सर (बी.एल.ओज) अपने-अपने पोलिंग स्टेशनों पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों के समूह प्रतिनिधियों को बूथ लेवल एजेंट (बी.एल.ए.) नियुक्त करने और योग्य मतदाताओं के नामांकन को सुनिश्चित बनाने के लिए विशेष कैंपों में भाग लेने के लिए भी अपील की।