Thursday, 24 September 2026
Breaking News
भारतीय पद्म विभूषण सम्मान 2026-27 से सम्मानित हुए डॉ. अतुल मलिकराम  "वंदे मातरम्" के 150 वर्ष, विद्या भारती के विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूँज रहा विद्यालय परिसर  पावन दशलक्षण पर्व के अंतर्गत उत्तम त्याग लक्षण की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें
पंजाब Trending

रेलवे फाटक का काम शुरू, चेतावनी बोर्ड न होने के चलते पूरा दिन लोग हुए परेशान

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
ढकोली रेलवे फाटक का काम शुरू कर दिया गया है। फाटक पर मौजूद रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि यहां से रोजाना 24 घंटे (एक दिन) में 60 से 65 ट्रेनें निकलती हैं। जिस कारण ट्रेक को साल में एक बार रिपेयर करना ही पड़ता है। फाटक से पीछे पब्लिक या ट्रेफिक की दखलअंदाजी न होने के चलते रिप्येर समय समय पर होती रहती है। लेकिन फाटक वाला हिस्सा ट्रेफिक की वजह से बंद नही किया जा सकता। इसलिए स्पेशली टाइम देकर ही इसका काम किया जाता है। रेलवे कर्मचारी ने बताया कि वैसे तो सूचना जनतक भी हो चुकी है और फाटक पर भी बंद कि सूचना लगा दी गई है। वहीं फाटक बंद होने की वजह से कुछ लोग परेशान भी हो रहे हैं क्योंकि उन्हें फाटक पर पहुंचकर ही पता चलता है कि फाटक रिपेयर के चलते बंद किया हुआ है। वहीं राहगीरों का कहना है कि विभाग ने फाटक पर तो सूचना चिपका दी, लेकिन बलटाना लाइट प्वाइंट या इस सड़क के एंट्री प्वाइंट पर भी चेतावनी लगानी चाहिए ताकि उन्हें पहले ही पता चल सके और दो से ढाई किलोमीटर अंदर आने के बाद वापिस जाने में काफी समय बर्बाद होता है। दूसरी लोग रेलवे ट्रेक से इधर उधर जाते दिखाए दिए और कुछ लोग फाटक के नीचे से निकल रहे थे। हालंकि दो पुलिस मुलाजिम भी लगाए हुए थे लेकिन लोग फिर भी इधर उधर से निकल रहे थे। हैरानी की बात तो यह है कि फाटक बंद होने के बावजूद दो पहिया वाहन चालक रेलवे ट्रेक के ऊपर से मोटरसाइकल निकालने कोशिश करते नजर आए।