Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

स्कूल जा रहे छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, सगे भाई-बहन की मौत

Read in:Hindi

श्री मुक्तसर साहिब, (दलीप) श्री मुक्तसर साहिब में हुए सड़क हादसे में सगे बहन-भाई की मौत की खबर सामने आई है। इसके अलावा हादसे में छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। जब यह तीनों जलालाबाद रोड यादगारी गेट नजदीक पहुंचे तो एक ट्रक चालक ने इनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके बाद यह भयानक हादसा हो गया। मृतक भाई-बहनों की पहचान 10वीं कक्षी में पढ़ने वाले गुरसेवक सिंह (15) पुत्र हरिंदर सिंह और उसकी बहन प्रभजोत कौर (12) के रूप में हुई है जबकि 8 वर्षीय छोटा भाई नवतेज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर टीम सहित पहुंचे डीएसपी राजेश कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 Comments