Monday, 27 April 2026
Breaking News
राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
खेल Trending

15 वर्षीय दविंदर ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
गाजीपुर के 15 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी दविंदर सैनी ने तमिलनाडु के इरोड में आयोजित इंडिया ताइक्वांडो कैडेट और सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया बल्कि पूरे शहर का नाम भी रोशन किया है। ताइक्वांडो खिलाडी दविंदर इससे पहले भी कई गोल्ड मेडल और ट्रॉफी जीत चुका हैं। दविंदर ने बताया वह रोजाना 6 घंटे अभ्यास करता है। दविंदर सैनी ने 6 साल की उम्र में शौक के तौर पर ताइक्वांडो की कक्षाएं लीं और प्रतियोगिताओं में भाग लेने और पदक जीतने का सिलसिला शुरू हुआ।
दविंदर के पिता सतीश सैनी का कहना है कि उनका बेटा कोच हरजिंदर सिंह भट्टी के साथ ताऊ देवीलाल स्टेडियम सेक्टर 3 पंचकूला में सुबह-शाम प्रैक्टिस करता है।
खेलों में सक्रिय रहने वाला दविंदर पढ़ाई में भी अव्वल हैं। पंचकूला के स्काई वर्ल्ड स्कूल सेक्टर 21 में पढ़ने वाले दविंदर हर साल स्टूडेंट अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। दविंदर के हुनर को देखकर स्कूल ने उसकी पढ़ाई का खर्चा उठाया है। दविंदर के पिता ने कहा कि वह इससे पहले दुबई, नेपाल और भारत के कई राज्यों में खेलों में हिस्सा ले चुका है और जीता है।
दविंदर ओलंपिक में खेलकर भारत के लिए ताइक्वांडो मार्शल आर्ट में पदक जीतने का सपना देख रहे हैं। वह युवाओं को ताइक्वांडो जैसे खेलों के बारे में भी शिक्षित करना चाहते हैं ताकि वे आत्मरक्षा सीख सकें। उनका सपना भारत में नंबर वन बनने का है। गाजीपुर के दविंदर की जीत की खुशी में घर पर बधाई देने वालों की भीड़ लगी हुई है।