Sunday, 20 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
पंजाब Trending

3000 रुपए की रिश्वत लेता सीनियर कॉन्स्टेबल विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

Read in:Hindi

अमृतसर, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पुलिस चौकी ग्रीन एवेन्यू, अमृतसर शहर में तैनात सीनियर कॉन्स्टेबल निशान सिंह को 3000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ़्तार किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी को राजिन्दर सिंह निवासी नयी आबादी, अमृतसर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया है कि उक्त पुलिस कर्मचारी चोरी के एक केस में उसका वाहन ‘सुपरदारी’ पर छोडऩे के बदले 3000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो अमृतसर रेंज ने इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 3000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। विजीलैंस टीम ने मौके पर उसके कब्ज़े से रिश्वत की रकम बरामद की।
इस सम्बन्धी मुलजिम के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। केस की आगे की जाँच जारी है।