Tuesday, 21 April 2026
Breaking News
अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को 
राष्ट्रीय Trending

'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के तहत तेलंगाना से छात्रों की टीम फरीदाबाद पहुंची

Read in:Hindi

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के तहत, तेलंगाना और हरियाणा दोनों राज्यों के छात्र एक-दूसरे के राज्यों का दौरा कर रहे हैं और संस्कृति, व्यंजन और जीवन शैली के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।  (SUBHEAD)
इसी सिलसिले में तेलंगाना से छात्रों की एक टीम हरियाणा के बारे में जानने के लिए आज फरीदाबाद के एक निजी विश्वविद्यालय में पहुंची। यह टीम हरियाणा राज्य की पांच दिनों की यात्रा पर है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों ने इन छात्रों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम की खूबियों के बारे में बताया। विश्वविद्यालय के कुलपति श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के तहत हमें एक-दूसरे के राज्य के बारे में जानने का सुनहरा अवसर मिला है। उन्होंने कहा, “दो राज्यों की जोड़ी का कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें दो राज्यों को जिम्मेदारी दी गई है कि पहले राज्य के छात्र दूसरे राज्य में जाएं और वहां की संस्कृति सीखें तथा दूसरे राज्य के छात्र पहले राज्य की यात्रा करके वहां की संस्कृति सीखें।”
कार्यक्रम 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के लिए विश्वविद्यालय की नोडल अधिकारी डॉ. गुरजीत कौर चावला ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत तेलंगाना से आने वाले छात्रों के लिए व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इन छात्रों को राज्य के विभिन्न स्थानों पर ले जाया जाएगा और हरियाणा की संस्कृति, भाषा, जीवन शैली और व्यंजनों के बारे में अवगत कराया जाएगा।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से आए शिक्षकों और छात्रों ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत उन्हें हरियाणा की संस्कृति, भाषा, रहन-सहन और खान-पान को जानने का मौका मिला है, जिसके बारे में जानने के लिए उनमें काफी उत्सुकता है।