Sunday, 20 September 2026
Breaking News
भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक
पंजाब Trending

6 किलो हेरोइन समेत दो व्यक्ति गिरफ़्तार

Read in:Hindi

अमृतसर, फेस2न्यूज:
सरहद पार से नशीले पदार्थों के नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस द्वारा अमरीका आधारित तस्कर जसमीत सिंह उर्फ लक्की द्वारा चलाए जा रहे सरहद पार से नशा तस्करी के एक रैकेट में शामिल दो व्यक्तियों को 6 किलो हेरोइन समेत गिरफ़्तार करके इस रैकेट का पर्दाफाश किया गया है।
पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने गिरफ़्तार किए गए नशा तस्करों की पहचान महिन्दरपाल सिंह निवासी मॉडल टाऊन, होशियारपुर और सौरव शर्मा निवासी पंज पिपली चंद नगर, होशियारपुर के रूप में की।
हेरोइन बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उसकी हुंडयी आई-20 कार (पी.बी. 91 जे 5186) जिसमें वह हेरोइन की खेप सप्लाई करने जा रहे थे, को भी ज़ब्त कर लिया है।
सी.पी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि जसमीत लक्की के साथियों ने सरहद पार से पाक तस्करों द्वारा भेजी गई हेरोइन की खेप प्राप्त कर ली है और वह यह खेप किसी व्यक्ति तक पहुँचाने जा रहे हैं, इस सूचना पर कार्यवाही करते हुए एडीसीपी सिटी-3 अभिमन्यु राणा आईपीएस की निगरानी अधीन सी.आई.ए. स्टाफ-3 की पुलिस टीमों ने अटारी रोड स्थित गाँव बुर्ज के क्षेत्र में विशेष पुलिस चैकिंग की और उक्त दोनों मुलजिमों को उस समय पर काबू किया जब वह खेप प्राप्त करने के उपरांत अपनी आई-20 कार में इन्तज़ार कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक पड़ताल के अनुसार उक्त मुलजिम अमरीका आधारित तस्कर जसमीत लक्की के सीधे संपर्क में थे और पाकिस्तान से हेरोइन की खेप प्राप्त करके राज्य भर में सप्लाई करते थे।
सी.पी. भुल्लर ने कहा कि इस मामले के अगले-पिछले संबंधों की जांच करने और ड्रग सप्लायरों, डीलरों और उनके खरीददारों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए और अधिक जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ़्तार किए गए मुलजिमों द्वारा अब तक नशीले पदार्थों की खऱीदी गई कुल मात्रा का पता लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
इस सम्बन्धी एफआईआर नं. 260 तारीख़ 26.11.2023 को थाना छेहरटा, अमृतसर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं 21, 23, 25 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।