डेराबस्सी, पिंकी सैनी: डेराबस्सी से बरवाला रोड स्थित पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क का पैच वर्क किया गया। यह पैच वर्क 30 दिन भी नहीं चल सका। लोगों का कहना है कि इस काम पर दो से तीन लाख खर्च हुआ है लेकिन जब इसका काम शुरू करवाया गया था तो हल्का एमएलए डेराबस्सी की ओर से अखबारों में कहा गया था की 70 लाख रुपए के साथ इस सड़क का काम किया जाएगा लेकिन कुछ जगह पर पैच लगाकर और बड़े गढ्ढों में केवल मिट्टी डालकर दो हफ्ते पहले उसका बाद काम बंद कर दिया गया। अब इस सड़क का हाल ऐसा हो गया है कि गुजरने वालों को अपनी जान जोखिम में लगती है। लोगों को पानी से भरे गढ्ढों से गुजरना पड़ता है।
इस बारे में पीडब्ल्यूडी के जेई गौरव शर्मा से बात करनी चाही तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।
पंजाब सरकार से मांग की जा रही है कि इस सड़क को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए ताकि किसी की जान माल का नुकसान ना हो सके।
पंजाब
Trending
70 लाख का पैच वर्क 30 दिन भी नहीं चला
Read in:Hindi