Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं
व्यापार Trending

वोल्वो कार ने पर्यावरण अनुकूल फुल इलेक्ट्रिक एसयूवी XC-40 रिचार्ज की चंडीगढ़ में डिलीवरी की शुरू

Read in:Hindi

भारत की पहली स्थानीय रूप से असेंबल की गई कार, 2030 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार कंपनी बनने की यात्रा की तरफ वोल्वो का कदम

(MOREPIC1)आर के शर्मा/चंडीगढ़ 

पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक कार की तरफ कदम बढ़ाते हुए वोल्वो कार ने कुछ समय पहले फुल इलेक्ट्रिक लक्ज़री एसयूवी-XC40 रिचार्ज लॉन्च की थी। आज इस इलेक्ट्रिक कार को उत्तर भारत में लोगों के लिए उपलब्ध करवाने की शुरुआत की गई। चंडीगढ़ व पंजाब के लोगों के लिए इस कार की डिलीवरी शुरू कर दी गई है।

आज चंडीगढ़ स्थित वोल्वो शोरूम में इस कार को जनता के लिए प्रदर्शित किया गया। वोल्वो कार इंडिया के प्रबंध निदेशक ज्योति मल्होत्रा ने इस मौके पर कहा कि वोल्वो कार 2030 तक पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार कंपनी बनने की शुरुआत कर चुकी है। हमारी इलेक्ट्रिक लक्ज़री एसयूवी-XC40 रिचार्ज इस दिशा में हमारा पहला कदम है। यह कार लॉन्च होते ही दक्षिण भारत में भारी मात्रा में बुक की गई थी। ऐसी ही प्रतिक्रिया हमें चंडीगढ़ व पंजाब से भी मिली है। आज से हम यहां इसकी डिलीवरी शुरू कर रहे हैं।(SUBHEAD)

इलेक्ट्रिक लक्ज़री एसयूवी-XC40 रिचार्ज की खास बात यह है कि यह कार भारत की पहली ऐसी कार है जो स्थानीय रूप से असेंबल की गई है।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ यह कार ग्राहक को लक्ज़री अनुभव देती है। यह अपने सेगमेंट में सबसे तेज़ इलेक्ट्रिक कार में से एक है। यह कार 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ती है। इस कार में ग्राहक को 78 kwh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। यह बड़ी बैटरी इसको एक बार फुल चार्ज करने पर 400 किलोमीटर से ज़्यादा चलने में मदद करती है। इसकी बैटरी 28 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज होती है।

वोल्वो वारंटी, सर्विस और रोड साइड असिस्टेंस पर तीन साल का पैकेज दे रही है। XC40 रिचार्ज बैटरी 8 साल की वारंटी और 11kW क्षमता के एक वॉलबॉक्स चार्जर के साथ आती है। इसमें ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल भी दिया गया है।

सभी XC-40 रिचार्ज मालिकों को एक्सक्लूसिव ट्रे क्रोनर प्रोग्राम की मेम्बरशिप भी मिलेगी। ट्रे क्रोनर सदस्यता विशेष रूप से वोल्वो XC40 रिचार्ज कार मालिकों के लिए डिज़ाइन किए गए लाभ और सेवाएं प्रदान करती है, उनकी संतुष्टि और आराम को ध्यान में रखते हुए।

इस कार की बुकिंग केवल कंपनी की वेबसाइट से ही की जा सकती है।