Saturday, 19 September 2026
Breaking News
उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना राजस्थान में सीपीएम के बढ़ते कदम जीसीसीबीए सेक्टर-50 ने मरीजों के लिए एकत्र किए 80 यूनिट रक्त वार्ड नंबर 5 दर्शनी बाग में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का नम्बरदार फतेह सिंह ने किया उद्घाटन 
राष्ट्रीय Trending

पर्ल ग्रुप के निदेशक हरचंद सिंह गिल गिरफ्तार

Read in:Hindi

(MOREPIC1) नई दिल्ली, फेस2न्यूज:

विदेश में रहने वाले भगोड़े लोगों को वापस लाने के लिए सीबीआई द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन त्रिशूल’ के तहत गिल को फिजी से प्रत्यर्पित करके सोमवार देर रात देश लाया गया। सीबीआई का दावा है कि पिछले साल इस ऑपरेशन को शुरू किए जाने के बाद से लगभग 30 भगोड़ों को सफलतापूर्वक भारत लाया गया था।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पर्ल ग्रुप के निदेशक हरचंद सिंह गिल को गिरफ्तार कर लिया है। गिल को पर्ल्स ग्रुप द्वारा कथित रूप से किए गए कई करोड़ रुपए के पोंजी घोटाले की जांच के तहत फिजी से भारत प्रत्यर्पित किया गया है।

(SUBHEAD)अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि विदेश में रहने वाले भगोड़े लोगों को वापस लाने के लिए सीबीआई द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन त्रिशूल’ के तहत गिल को फिजी से प्रत्यर्पित करके सोमवार देर रात देश लाया गया। सीबीआई का दावा है कि पिछले साल इस ऑपरेशन को शुरू किए जाने के बाद से लगभग 30 भगोड़ों को सफलतापूर्वक भारत लाया गया था।

इस ऑपरेशन का उद्देश्य इंटरपोल की मदद से अपराधियों और भगोड़ों का पता लगाना और उन्हें वापस लाना है। एजेंसी ने 19 फरवरी, 2014 में करोड़ों निवेशकों को निवेश के बदले जमीन देकर ठगने के आरोप में पर्ल्स ग्रुप और उसके संस्थापक निर्मल सिंह भंगू के खिलाफ जांच शुरू की थी। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि देशभर में निवेशकों को धोखा देकर कंपनी ने 60,000 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि की ठगी की।