Wednesday, 04 November 2026
Breaking News
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तेजस ओलंपियाड के पोस्टर का किया लोकार्पण 48वीं राज्य रोलर हॉकी चैंपियनशिप में सीआरबी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 7 (चंडीगढ़) के ज़ियान का शानदार प्रदर्शन चण्डीगढ़ नगर निगम ने बाजारों की पार्किंग में अतिक्रमण एवं अवैध रेहड़ियों की शिकायतों के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 किया जारी इमिग्रेशन ठगी के खिलाफ उठी आवाज, हरि सिंह नलवा संस्था के जत्थेदार जतिंदर सिंह ने पक्के मोर्चे का किया ऐलान पराली को आग लगाने पर 11 किसानों के खिलाफ एफआईआर मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की जीसीसीबीए ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज
राष्ट्रीय Trending

‘‘दिलों का रास्ता क्या ख़ाक ये गूगल बताएगा’’

Read in:Hindi

टांटिया यूनिवर्सिटी नर्सिंग संकाय व मोहन आलोक पुस्तकालय का कवि सम्मेलन

(MOREPIC1) श्रीगंगानगर/ राज सदोष ।

टांटिया यूनिवर्सिटी के नर्सिंग संकाय और जेआर टांटिया चेरिटेबल नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की ओर से संचालित श्री मोहनआलोक पुस्तकालय के तत्वावधान में विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में खूब रंग जमा। इसमें शहर के नामवर कवियों ने एक से एक शानदार कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम अध्यक्ष राजकीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. रामसिंह राजावत, विशिष्ट अतिथि जोधपुर कृषि विश्वविद्यालयके बॉम सदस्य सुशील बोरड़, नर्सिंग संकाय के डीन डॉ. अशोक कुमार यादव व सीनियर रिलेशनशिप ऑफिसर राजकुमार जैनने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।

(SUBHEAD) एनसीसी प्रभारी एवं कवि लेफ्टीनेंट संदीपकुमार भांभू ने पहलगाव में आतंकवादियों का शिकार बने पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी कविता सुनाकर सभी को भावुक कर दिया। सुषमा गुप्ता ‘सदा’ ने अपनी गजलों से समां बांध दिया उनके इस शे’र पर खूब दाद मिली-दूरियां भी है जरूरी इश्क में, राब्ता कुछ कम बढ़ाया कीजिए। अरुण उर्मेश ने अपनी गजलों के साथ हास्यरस की कविताओं से भी खूब हंसाया-लिखणो तो कोई खास बात कोनी हुवै, पण पढणो अर सुणाणो घणो दोरो हुवै।

ऋतु सिंह ‘रिदा’ का एक शे’र बहुत सराहा गया-ये अक्सर ही हमें भटका दिया करता है रस्ते से, दिलों का रास्ता क्या ख़ाक ये गूगल बताएगा। अरुण शहैरिया ‘ताइर’ ने कहा-सितम भरपूर हैं किस्मत के ये घाटे नहीं जाते, अना से जीते हैं तलवे भी तो चाटे नहीं जाते। डॉ. संदेश त्यागी ने कहा- वां लड़कों के सपनों का कत्ल दो के ही जिम्मे है, या कोई नार करती है, या फिर सरकार करती है।

डॉ. रामसिंह राजावत ने कहा कि पुस्तक दिवस पर यूनिवर्सिटी में कवि सम्मेलन से बेहतर कोई कार्यक्रम नहीं हो सकता। इस मौके पर अतिथियों और कवियों को पुस्तकें उपहार स्वरूप दी गईं।

कार्यक्रम में दिवंगत मोहन आलोक के परिवार से पोते अणुव्रत और आर्यव्रत, डॉ. विशाल छाबड़ा, उपप्राचार्य डॉ. ज्योति अरोड़ा, वीरेंद्र गोदारा, कृष्णकुमार ‘आशु’, जयनारायण पुरोहित, सरिता शर्मा, निशांत गर्ग सहित अनेक लोग मौजूद थे।

0 Comments