Wednesday, 11 November 2026
Breaking News
सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली छठ घाटों की सूची पर सियासी घमासान, 50 लाख के बजट का हिसाब दे नगर निगम : गुरदेव यादव गुरप्रीत सिंह हैप्पी चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन के फिर से गठन के बाद अध्यक्ष नियुक्त
एस्ट्रोलॉजी Trending

जीरकपुर में आयोजित ज्योतिष सम्मेलन में लोगों के दूर किये दुखड़े

Read in:Hindi

दीपक सिंह /जीरकपुर

ऑक्लट साइंस फाउंडेशन तथा सिग्मा क्रॉस रोड ग्रुप की तरफ़ दीपक आहूजा के सहयोग से एक शानदार ज्योतिष सम्मेलन जीरकपुर में आयोजित किया गया ।

(MOREPIC1) गौरतलब है कि इसमें देश के भिन्न-भिन्न स्थान से 50 से भी अधिक ज्योतिषाचार्य शामिल हुए जिन्होंने ग्रह,नक्षत्र और दशाएं देखकर लोगों की समस्याओं का समाधान बिल्कुल मुफ्त किया।

सम्मेलन में सम्मिलित नाम में से प्रमुख श्रीमति बीना शर्मा, सृष्टि ज्योतिष संस्थान की प्रमुख उषा वसुंधरा, मशहूर हस्तरेखा विशेषज्ञ नवदीप मदान, सुनीता साहनी, संजीव बक्शी, विनोद कुमार,धनेंद्र शर्मा, राजन शर्मा, विनोद कुमार, श्रीमती परवीन, जतिंद्र जौहरी, रूपा शर्मा, टैरो रीडर चाहत मोंगा इत्यादि। सम्मेलन के सफल आयोजन पर दीपक आहूजा ने कहा कि यह सब लोगों का सहयोग से ही संभव हो पाया है और उनका यह कहना है कि इस तरह की ज्योतिष सम्मेलन लोगों में ज्योतिष के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।

इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में आई पंजाबी अदाकारा और शायरा पिंकी मोगेवाली ने सभी ज्योतिषाचार्यों को सम्मानित किया और उन्होंने इस कार्यक्रम की तारीफ़ करते हुए कहा इससे समाज की मदद और लोगों को ज्योतिष में विश्वास बढ़ता है ।

राजन शर्मा लुधियाना से अपना कीमती समय निकाल कर चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित थे ।

इस कार्यक्रम की आयोजक उषा वसुंधरा पिछले 15 वर्षों से ज्योतिष पढ़ा रही और जो समस्या से पीड़ित उनका लाल किताब ज्योतिष द्वारा समाधान देते हुए अपनी सेवाएं प्रदान करती हैं , ज्योतिषाचार्या सुनीता साहनी भी अपनी सेवाएं निःशुल्क प्रदान करती है और मशहूर ज्योतिषाचार्य नवदीप मदान ने कहा कि जब लोग उनके पास अपनी समस्या लेकर आते हैं और समाधान लेकर जाते हैं, तो उन्हें ज्योतिष विद्या की सार्थकता पर गर्व होता है। नवदीप मदान खुद एक शिक्षित आचार्य है और ज्योतिष की कक्षाएं लेते हैं। उनके पास कई लोग ज्योतिष विद्या सीख कर लाभान्वित हो रहे है। उन्होंने कहा कि वह लोगों की सेवा से जुड़े इस तरह के कार्यक्रम में वह हिस्सा लेते रहेंगे।

0 Comments