Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

चण्डीगढ़ प्रशासन के 2026 कैलेंडर को लेकर वाल्मीकि समाज में रोष

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज/चण्डीगढ़  

नगर प्रशासन द्वारा वर्ष 2026 का अवकाश कैलेंडर जारी किए जाने के बाद वाल्मीकि समाज में नाराज़गी देखी जा रही है। प्रशासन की ओर से प्रस्तुत कैलेंडर में श्री गुरु रविदास जयंती एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती को सरकारी अवकाश के रूप में शामिल नहीं किया गया है, जिससे संबंधित समाज के लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

इस मुद्दे को लेकर समाजसेवी कुलवंत जग्गा ने एक बयान जारी करते हुए चंडीगढ़ प्रशासन से मांग की है कि श्री गुरु रविदास जयंती और महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अवकाश घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि जब अन्य धर्मों के प्रमुख पर्वों जैसे छठ पूजा, रामनवमी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आदि पर छुट्टियां दी जाती हैं, तो इन दोनों महान संतों की जयंती पर भी अवकाश दिया जाना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो।

इस मांग का समर्थन करते हुए कांग्रेस जिला महासचिव पवनदीप सिंह सनी एवं जिला कांग्रेस सचिव अमीर चंद मिठू ने भी प्रशासन से आग्रह किया कि इन दोनों जयंती को 2026 के सरकारी कैलेंडर में अवकाश के रूप में शामिल किया जाना चाहिए था।

कांग्रेस नेताओं और समाजसेवियों ने प्रशासन से अपील की है कि इस चूक को जल्द से जल्द सुधारा जाए और समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए उचित निर्णय लिया जाए।

0 Comments