Tuesday, 15 September 2026
Breaking News
अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान
चंडीगढ़ Trending

वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की बुक लवर्स फोरम की मासिक बैठक का आयोजन

Read in:Hindi

दीपक सिंह/ चंडीगढ़

चंडीगढ़ वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की तरफ़ से बुक लवर्स फोरम की मासिक बैठक का आयोजन एसोसिएशन के करुणा सदन कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एस.सी.अग्रवाल ने की।

बैठक के प्रारंभ में फोरम के सह-संयोजक राजेश आत्रेय ने सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा बताया कि इस बैठक में हर माह किसी एक व्यक्तित्व या किसी प्रसिद्ध पुस्तक पर चर्चा की जाती है। उन्होंने मुख्य वक्ता अजीत जेतली का परिचय सबसे कराया।

अजीत जेतली ने अपने संबोधन में पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन के बारे में तथा उनकी पुस्तकों के बारे में विस्तार से सदस्यों को जानकारी दी। उन्होंने कलाम साहब की दूरदर्शिता तथा देश के प्रति समर्पण की जानकारी कई उदाहरणों के माध्यम से दी।

जेतली ने बताया कि डॉक्टर कलाम बच्चों से बहुत प्रेम करते थे तथा उन्हें देश का भविष्य कहते थे। डॉक्टर कलाम अपनी आख़िरी सांस तक देश सेवा में लगे रहे तथा उन्होंने अपनी अंतिम सांस भी एक सेमिनार में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ली। बैठक में अशोक सूद की एक पुस्तक का तथा प्रेम विज की तीन पुस्तकों का विमोचन हुआ। बैठक के अंत में फोरम के संयोजक प्रसिद्ध साहित्यकार प्रेम विज ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।