Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई 
चंडीगढ़ Trending

प्रशासक के दरबार में उठाई हल्लोमाजरा में नए स्कूल भवन की मांग

Read in:Hindi

सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल इस तरफ कार्यवाई करने के निर्देश दिए प्रशासक ने

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :

हल्लोमाजरा क्षेत्र में नए स्कूल भवन के निर्माण की मांग को लेकर आज सोशल वर्कर अरविंद सिंह पूर्व सरपंच तेजिंदर सिंह, पंच दीदार सिंह और लंबरदार कप्तान सिंह के साथ चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक को बताया कि हल्लोमाजरा के सरकारी स्कूल की वर्तमान स्थिति ठीक नहीं है। स्कूल की इमारत काफी छोटी है और उसमें न तो खेल का मैदान है, न ही पढ़ाई के लिए उचित लैब की व्यवस्था है और न ही बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्ष 2022 में पूर्व प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने स्कूल का दौरा किया था। उस समय स्कूल भवन छोटा होने के कारण बच्चे टीन शेड के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए उन्होंने तुरंत नए स्कूल भवन के निर्माण के निर्देश दिए थे और जब तक नया भवन नहीं बन जाता, तब तक नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को कॉलोनी नंबर-4 के स्कूल में पढ़ने की व्यवस्था की गई थी।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक को बताया कि पिछले तीन वर्षों में स्कूल के नए भवन के निर्माण की दिशा में कोई ठोस कार्य नहीं हुआ है। इस कारण आज दोबारा प्रशासन के समक्ष स्कूल निर्माण की मांग रखी गई।

प्रशासक ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा सचिव प्रेरणा पुरी को स्कूल की स्थिति का जल्द से जल्द मौके पर जाकर निरीक्षण करने और नए स्कूल भवन का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि हल्लोमाजरा के बच्चों की पढ़ाई एक ही स्कूल परिसर में सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों को नेशनल हाईवे और स्लिप रोड पार कर कॉलोनी नंबर-4 के स्कूल में जाने की परेशानी न उठानी पड़े।

प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा सचिव को भी स्कूल की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही वह स्वयं या अपने अधिकारियों के माध्यम से स्कूल का दौरा कर स्थिति का आकलन करेंगी और स्कूल निर्माण के संबंध में आवश्यक जानकारी देंगी।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक से हल्लोमाजरा क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था सुधारने, ग्रीन बेल्ट विकसित करने, ओपन जिम स्थापित करने तथा एक कम्युनिटी सेंटर के निर्माण की भी मांग की।

0 Comments