Wednesday, 28 October 2026
Breaking News
पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में खादी प्रदर्शनी शुरू देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी भारत-पाक सीमा पर मनाई शरद पूर्णिमा और भगवान वाल्मीकि जी की जयंती, बीएसएफ जवानों व रिट्रीट के दर्शकों को बांटा बर्फी का प्रसाद संत जगदीश मुनि को कृपा प्रसाद भेंट किया मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की फिल्म ‘पीड़ (दर्द-ए-दिल)’ का प्रीमियर शो 31 अक्टूबर को बाबा रामदेव मंदिर में शरद पूर्णिमा और मीराबाई जयंती मनाई आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से खफा आबूरोड में जल्द ही बनेगी एयर स्ट्रिप: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ‘गरिमा सीज़न 8 करवाचौथ: द रॉयल अफेयर’ का भव्य आयोजन
चंडीगढ़ Trending

राष्ट्रीय करणी सेना संघ का विस्तार : विजय सिंह राणा चण्डीगढ़ इकाई के अध्यक्ष नियुक्त

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चंडीगढ़ 

राष्ट्रीय करणी सेना संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों की नई नियुक्तियों की घोषणा की गई और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई। इस दौरान विजय सिंह राणा प्रदेश अध्यक्ष, विजय ठाकुर प्रदेश महामंत्री, विरेंद्र सिंह प्रदेश मंत्री व अजय राणा युवा प्रभारी चुने गए। संगठन के विस्तार की कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नई टीम पर विश्वास जताया।

8 मार्च को दिल्ली कूच का आह्वान

बैठक के दौरान करणी सेना ने आगामी 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल एकत्रण का आह्वान किया है। इसमें सवर्ण समाज के सभी वर्गों को पहुंचने का निमंत्रण दिया गया है।

सवर्ण समाज समन्वय समिति का गठन

एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चालीस अलग-अलग संगठनों को मिलाकर “सवर्ण समाज समन्वय समिति” का गठन किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज करेंगे।

प्रेस वार्ता और बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत राणा, आशीष प्रसाद आर्य, जितेंद्र सिंह राणा, दिलीप राणा, प्रीतम राणा, जतिन राणा और सौरव बिंदल सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

0 Comments