Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
जीवन शैली Trending

गरम-धरम ढाबा ने सर्दियों के लिए संपूर्ण पौष्टिक व्यंजनों की घोषणा की

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/मुरथल (हरियाणा)

विश्वसनीय जायके के साथ सभी उत्तर भारतीय व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध मुरथल में स्थित एक मात्र स्थल, गरम-धरम ढ़ाबा ने इस सर्दियों के लिए संपूर्ण पौष्टिक व्यंजनों के बारे में जानकारी दी। सरसों का साग, मक्के की रोटी, पालक/मीठी रोटी जैसे कुछ पंजाबी खाद्य पदार्थों के नाम हैं, जिनके माध्यम से कोई भी अपने दोस्तों और परिवार के साथ एक स्वादिष्ट भोजन का अनुभव और आनंद ले सकते है।

गरम-धरम, हरियाणा के मुरथल में स्थित एक विशाल और प्रभावशाली इंटीरियर वाला एक आकर्षक रेस्टोरेंट है, जिसका उद्घाटन संस्थापक उमंग तिवारी के साथ खुद अभिनेता धर्मेंद्र ने किया था। यह रेस्टॉरेंट स्वादिष्ट भोजन,अद्भुत संगीत और निश्चित रूप से शानदार सर्विस का वादा करता है। 1200 लोगों के बैठने की क्षमता के साथ, गरम-धरम निश्चित रूप से मुरथल में अपनी तरह का पहला ढ़ाबा है। यह सभी आयु समूहों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ सबसे ताज़े भोजन का आनंद लेने का एक मात्र स्थान है।

(SUBHEAD)(MOREPIC2) गरम-धरम के फाउंडर उमंग तिवारी कहते हैं – “तापमान में तेज़ गिरावट के बावजूद, उत्तर भारत में सर्दियों के बारे में कुछ ऐसी बात है जो हमें इस मौसम का इंतज़ार करने पर मजबूर कर देता है: गर्म रजाई, मुलायम ऊनी कपड़े, धुंध भरी सुबह, गर्म और चमकदार दोपहर और जलता अलाव। पालक, सरसों, बथुआ और मेथी जैसे हरी पत्तेदार सब्ज़ियों की कई किस्मों में से कुछ सब्ज़ियाँ हैं जो सर्दियों में हमारी एंटीऑक्सिडेंट की आवश्यकता को पूरा करते हैं।”

उमंग तिवारी ने आगे कहा-“मुरथल खेतों से घिरा हुआ है। हमें खेतों से ऑर्गनिक सब्ज़ियाँ प्राप्त होती हैं और हमारे अनुभवी शेफ के माध्यम से हम स्वस्थ, स्वच्छ और स्वादिष्ट रात्रिभोज और शानदार सामग्री से बने व्यंजन तैयार करते हैं और परोसते हैं। हमें पंजाबी स्पेशल सर्दियों के व्यंजनों के बारे में जानकारी देते हुए खुशी हो रही है और आप सभी को गरम-धरम ढ़ाबा में आने के लिए आमंत्रित करते हैं, ताकि आप इस सर्दी में अपनी थाली में ताज़ी हरी सब्ज़ी का आनंद ले सकें।”