Monday, 14 September 2026
Breaking News
बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगीः मुख्यमंत्री
चंडीगढ़ Trending

श्री दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 27 में मासिकनमोकार मंत्र एवं भक्तामर दीपार्चना का भव्य आयोजन

 

चण्डीगढ़ : श्री दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 27 में आज अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति के तत्वावधान में श्रद्धा एवं भक्ति से परिपूर्ण नमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन किया गया।

इस आध्यात्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान के चरणों में श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित की। भक्तामर स्तोत्र के मंत्रों के साथ दीप प्रज्वलित कर सुख, शांति, समृद्धि एवं विश्व कल्याण की मंगल कामना की गई।
कार्यक्रम अशोक जैन, आकाश जैन, सुनीता जैन एवं शिखा जैन की तरफ से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्यों समाज रत्न नवरत्न जैन, धर्म रत्न सुभाष चंद्र जैन, आर. के. जैन, आर. पी. जैन, धर्म बहादुर जैन एवं संत कुमार जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पंडित संदीप जैन द्वारा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ नमोकार मंत्र एवं भक्तामर पाठ करवाया गया। पूरे वातावरण में मंत्रोच्चार, दीपों की आभा और भक्ति भाव से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने कहा कि नमोकार मंत्र और भक्तामर स्तोत्र केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, अहिंसा, संयम और सकारात्मक जीवन के संदेश का माध्यम हैं। ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, एकता एवं सेवा भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय एवं विश्व में शांति और अहिंसा की स्थापना की मंगल कामना की।