Monday, 01 June 2026
Breaking News
अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता अलविदा बशीर बद्र उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस की धूम : गायक बी प्राक की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब चुनाव-2026: जगह-जगह टकराव, मतदान के बाद शहर में तनाव। देव भूमि हिमाचल में धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की आवश्यकता: राज्यपाल सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर का 52वां वार्षिक उत्सव 27 से
चंडीगढ़ Trending

हरियाणा सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर श्री सत्य साईं रन एंड राइड–वॉक एवं साइकिल रैली में भाग लेंगे

Read in:Hindi

1200 ने कराया पंजीकरण 

(MOREPIC1)फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :

श्री सत्य साई सेवा ऑर्गेनाइजेशन्स, चण्डीगढ़–हरियाणा द्वारा भगवान श्री सत्य साईं बाबा के 100वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री सत्य साई रन एंड राइड–वॉक एवं साइकिल रैली का आयोजन रविवार, 15 मार्च को किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और क्षेत्र के अग्रणी समाजसेवी एवं श्री सत्य साईं बाबा के अनन्य भक्त संजय टंडन भी भाग लेंगे।

श्री सत्य साईं वृद्धाश्रम एवं सेवा केंद्र, सेक्टर 30 की प्रवक्ता डॉ. सोनल चुघ ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 2 हज़ार से भी अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। यह कार्यक्रम संस्था के ट्रस्टी एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों डॉ. आर.बी. खरब, महेश धीर, अजय शर्मा और आनंद यादव के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5:30 बजे सुखना लेक से होगी। प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन किट व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा अंत में जलपान की व्यवस्था भी की जाएगी। पंजीकरण के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित की गई थी तथा इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया तथा व्यक्तिगत पंजीकरण अनिवार्य था।

डॉ. सोनल चुघ के मुताबिक स्वास्थ्य, एकता और निःस्वार्थ सेवा की भावना को बढ़ावा देने वाले इस पावन आयोजन में सभी श्रद्धालुओं, युवाओं एवं नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया गया, जो भगवान श्री सत्य साईं बाबा की शिक्षाओं से प्रेरित है।