Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य
जीवन शैली Trending

मिस उपनीत कौर और मिसेज वनिता गाँधी बनीं करवा क्वीन

Read in:Hindi

फेस2न्यूज, चंडीगढ़

जीवी आर्ट्स व कल्चरल ग्रुप की डायरेक्टर गरिमा विपुल खुंगर ने करवा चौथ का तयौहार यहां मेट्रो होटल में बड़ी धूमधाम से मनाया. समारोह में विशेष अतिथि के रूप में मशहूर कलाकार बलकार सिद्धू, विशिष्ट अतिथि डॉ. सोम चक्रवर्ती गोल्ड मेडलिस्ट इन होम्योपैथिक, भावना ट्रस्ट की डायरेक्टर भावना चौधरी व मीत संधू सीईओ एंड डायरेक्टर एमएस एंटरटेनमेंट और एंकर एंजेल इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने शिरकत की. फोटोग्राफी जितेंदर चौधरी ने की. ओरा डायमंड व आरुषि डोडा सपोर्टिंग पार्टनर रहे और उन्होंने सभी महमानों को गिफ्ट दिए.

गणपति वंदना के बाद करवा चौथ के उपलक्ष्य में केक काटा गया. मनोरंजन कार्यक्रम के बाद लक्की ड्रा के जरिये करवा क्वीन का खिताब मिस उपनीत कौर और मिसेज वनिता गाँधी को पहनाया गया.
गरिमा खुंगर ने कहा, भविष्य में भी वह ऐसे आयोजन करती रहेंगी.