Tuesday, 15 September 2026
Breaking News
अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान
चंडीगढ़ Trending

चंडीगढ़ नगर निगम के गणतंत्र दिवस समारोह में नीतिश कुमार हुए सम्मानित

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज /चंडीगढ़

चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा आयोजित भव्य गणतंत्र दिवस समारोह में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नीतिश कुमार को सम्मानित किया गया। नगर निगम की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने उन्हें सम्मान पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। यह सम्मान नीतिश कुमार को उनके द्वारा किए जा रहे छोटे-छोटे लेकिन निरंतर सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया।

इस अवसर पर नीतिश कुमार पारंपरिक मैथिली परिधान—धोती, कुर्ता, गमछा एवं पाग—में उपस्थित हुए, जिससे वे समारोह में सभी के आकर्षण का केंद्र बने। अपने विशिष्ट परिधान के बारे में उन्होंने बताया कि उनकी जन्मभूमि बिहार के मिथिला क्षेत्र में है और वे अपनी सांस्कृतिक पहचान को सम्मान देने के उद्देश्य से गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर मैथिल परिधान धारण कर पहुंचे हैं। उनका यह संदेश युवाओं के लिए अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद नीतिश कुमार ने कहा कि यह सम्मान वे अपने सभी शुभचिंतकों, मार्गदर्शकों और सहयोगियों को समर्पित करते हैं, जिनके सहयोग और प्रोत्साहन से वे समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लिए किए गए छोटे प्रयास भी यदि ईमानदारी से किए जाएं तो उनका प्रभाव बड़ा होता है।

नीतिश कुमार वर्तमान में पत्राचार माध्यम से एम.ए. की पढ़ाई कर रहे हैं और इसके साथ-साथ अपने पिता के कार्यों में हाथ बंटाते हुए पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर रहे हैं। विशेष बात यह है कि वे अपने सामाजिक कार्यों के लिए अभिभावकों से प्राप्त पैसों का ही उपयोग करते हैं और सीमित संसाधनों में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

उनके इस सम्मान पर बात करते हुए कर्नल डीएन झा कहा की नीतीश को मिला यह सम्मान उनके लिए ही नहीं बल्कि पूरे मिथिला क्षेत्र के लिए गर्व की बात है । आगे उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में रहे नीतीश मैथिल परिधान में सम्मान लेने गए, यह एक सराहनीय कदम है । नीतीश कुमार के सम्मान प्राप्त करने पर कर्नल झा के अलावे सुनील कुमार, मनीष कुमार, कृष्णदेव, अतुल रावत, पंकज झा, सुनील बंसल, हरप्रीत सिंह सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।