Sunday, 21 June 2026
Breaking News
हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र दूसरा 'स्वर्गीय रतन लाल कटारिया मेमोरियल नॉर्थ ज़ोन अंडर-14 कंबाइंड बॉयज़ एंड गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट' 24 जून से पंजाब के किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए सिर्फ जागरूकता नहीं, बल्कि उन्हें सही समय पर प्रेरित करने की जरूरत: सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट शरीर को सुखी कैसे रखें : डॉक्टर सुखराज सिंह विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने थामा आरएलडी का दामन म्यांमार राष्ट्रपति की भारत यात्रा: आशा और निराशा के बीच संतुलन की तलाश 20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच
चंडीगढ़ Trending

योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र

योग स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : इंद्रजीत सिंह. स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करने में प्रभावी साबित हो रहा है योग : प्रोफेसर सतीश गंधर्व

 फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-17 योगमय वातावरण से सराबोर हो उठा। हर रोज तरह की सेक्टर-17 में पूरी चहल-पहल दिखी, लेकिन रविवार को स्वास्थ्य, साधना और सकारात्मक ऊर्जा का अद़्भुत संगम दिखाई दिया। मौका था, 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग समारोह का। योग समारोह में साधकों ने सामान्य योगाभ्यास किया।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित नीलम सिनेमा के सामने प्लाजा मार्केट में भव्य योग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पद्मश्री पूर्व आईपीएस इंद्रजीत सिंह सिद्धू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर इंडियन योग एसोसिएशन चंडीगढ़ के महासचिव डॉ. प्रदीप अग्निहोत्री और हरियाणा सक्षम महिला समाजसेवी संस्था की अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा मौजूद रहीं। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंवर्ध ने की। समारोह में पहुंचने पर डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व तथा योग आयोजन समिति के चेयरमैन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. समित मसंद ने मुख्यातिथि का पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया। इसके साथ ही, मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद्र संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा और डीन प्रोफेसर गुलाब पमनानी के मार्गदर्शन में संस्थान योग को जन-जन पहुंचाने की मुहिम को गति दे रहा है।

मुख्यातिथि पद्मश्री एवं पूर्व आईपीएस इंद्रजीत सिंह सिद्धू ने कहा कि योग स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। योग दिवस का यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का ऐसा जनआंदोलन जोकि स्वस्थ, संतुलित और जागरूक जीवनशैली का मजबूत है।

डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व ने योग के माध्यम से रोगमुक्त जीवन, मानसिक शांति और सामाजिक समरसता के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया। आयुष मंत्रालय की परिकल्पना और प्रधानमंत्री के योगमय भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह आयोजन जन-जागरूकता का प्रभावी मंच बना।

योग आयोजन समिति के चेयरमैन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. समित मसंद ने योग समारोह के सफल आयोजन पर संस्थान के चिकित्सकों, साधकों, विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचकर योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। मंच का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूजा हसन जी ने किया, जबकि योग इंस्ट्रक्टर मनुप्रिया ने साधकों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया। इसके साथ बीएएमएस द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने आर्टिस्टिक योग के जरिये कलात्मक योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनूप एम, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रितेश, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आकांक्षा राणा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंकिता नेगी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुराग कुशल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. धवल जी मकवाना, असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अश्वति पी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मैत्रेयी एचएस, मेडिकल आफिसर डॉ. मानसी ग्रेवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. महेश एम और असिस्टेंट प्रोफेसर चंद्रमोहन, सेक्टर-17 चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में योग साधक, संस्थान के कर्मी और विद्यार्थी मौजूद रहे। 

समाजसेवी संस्थाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा : सेक्टर-17 प्लाजा मार्केट में आयोजित योग समारोह में समाजसेवी संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह में मुख्य रूप से हेत्ता योग स्टूडियो से रोहित हेत्ता, वैदिक न्यूरोपेथी वेलनेस सेंटर पंचकूला से जितेंद्र राणा, भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान राजेंद्र कौशिक, प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा, विश्व आयुर्वेद परिषद चंडीगढ़ की अध्यक्ष डॉ. गीता जोशी, भारतीय योग केंद्र ढकौली से कृष्ण जनागल, देशभक्त विश्वविद्यालय पंजाब से डॉ. एसडी पांडे तथा विश्व आयुर्वेद परिषद पंजाब के अध्यक्ष डॉ. बलदेव सिंह मौजूद रहे।