Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
एस्ट्रोलॉजी Trending

जीरकपुर ज्योतिष सम्मेलन में लोगों ने जाना समस्याओं का समाधान

Read in:Hindi

दीपक सिंह /जीरकपुर

ओक्यूल्ट साइंस फाउंडेशन द्वारा मेट्रो ट्रेड सेंटर में ज्योतिषविदों के सहयोग से दीपक आहूजा ने वी.आई.पी. रोड जीरकपुर में गत दिवस एक ज्योतिष सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें देश के  विभिन्न हिस्सों से 50 से अधिक ज्योतिषाचार्य शामिल हुए.

इन ज्योतिषयों ने ग्रह नक्षत्र के संबंध में होने वाली समस्या का समाधान बिल्कुल मुफ्त किया। सम्मेलन में शिरकत करने वालों में नरेंद्र वासुदेवा, उषा वसुंधरा, जैस्मीन, नवदीप मदान, सुनीता साहनी, दीपक शर्मा, डॉ वोहरा, इंदरप्रीत सिंह, लुधियाना से संजीव बक्शी, विनोद कुमार, राजीव बंसल, डॉ रेणुका टंडन, बीना शर्मा आदि प्रमुख थे. सम्मेलन के सफल आयोजन पर दीपक आहूजा कहा कि यह सब लोगों के सहयोग से ही संभव हो पाया है.

उनका कहना है कि इस तरह की ज्योतिष सम्मेलन लोगों में ज्योतिष के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। इस कार्यक्रम की आयोजक उषा वसुंधरा पिछले 15 वर्षों से ज्योतिष पढ़ा रही हैं. जाने माने ज्योतिषाचार्य नवदीप मदान ने कहा कि जब लोग उनके पास अपनी समस्या लेकर आते हैं और समाधान लेकर जाते हैं तो उन्हें ज्योतिष विद्या की सार्थकता पर गर्व होता है।

नवदीप मदान खुद आचार्य हैं और लोगों को ज्योतिष के बारे में शिक्षित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी लोगों की सेवा से जुडे इस तरह के कार्यक्रमों में वह हिस्सा लेते रहेंगे।