Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई 
चंडीगढ़ Trending

चण्डीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक विनोद तावड़े पहुंचे तरुण भंडारी के आवास पर

Read in:Hindi

चण्डीगढ़ नगर निगम के मेयर पद के चुनाव को लेकर गहन मंथन किया

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज /पंचकूला :

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, जो चण्डीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक भी हैं, ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ विधायक पवन खरखौदा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। आगमन पर समर्थकों द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, वहीं तरुण भंडारी ने स्वयं उनका तथा विधायक पवन खरखौदा का आत्मीय अभिनंदन किया।

भेंट के दौरान देश और प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती तथा आगामी चुनावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। खास तौर पर बिहार विधानसभा चुनाव के बाद चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर पद के चुनाव को लेकर गहन मंथन किया गया व चुनाव में पार्टी की रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी तरुण भंडारी आम आदमी पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों के कई विधायकों और पार्षदों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवाकर संगठन को मजबूती प्रदान कर चुके हैं। पार्टी विस्तार और राजनीतिक समन्वय में उनकी भूमिका को संगठन में काफी अहम माना जाता है।
इस अवसर पर मुकेश सिंगला ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम पार्टी की भविष्य की रणनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने तरुण भंडारी को राजनीति में चाणक्य की उपाधि देते हुए कहा कि यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है।

0 Comments