Saturday, 26 September 2026
Breaking News
सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया लोगों की सेवा करना ही मुख्य मानवता का धर्म होना चाहिए : प्रदीप बत्रा बांग्लादेश के चट्टोग्राम हिल ट्रैक्ट्स में शांति समझौते के बावजूद बढ़ती चुनौतियां किसी नेता की इंतज़ार में कल्पा का 'सुसाइड प्वाइंट'
जीवन शैली Trending

वुमानी प्री-करवा चौथ बैश में महिलाओं का धमाल

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/ चंडीगढ़

महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें एक मज़बूत मंच देने के उद्देश्य से वुमानी (Womanii.com) ने अपने पहले ऑफलाइन इवेंट “प्री-करवा चौथ बैश 2025” का शानदार आयोजन किया। यह आयोजन महिलाओं के लिए किसी उत्सव से कम नहीं रहा।

(MOREPIC1)करीब 100 से अधिक महिलाएँ, जिनकी उम्र 25 से लेकर 80 वर्ष तक थी, इस भव्य कार्यक्रम में शामिल हुईं और उन्होंने फैशन शो, तंबोला, डांस और कई मनोरंजक खेलों में हिस्सा लेकर खूब मस्ती की। मंच पर महिलाओं की ऊर्जा और उत्साह देखते ही बन रहा था। 

सीडी स्कूल की प्रिंसिपल निशु, सेक्टर-5 बीजेपी की प्रेसिडेंट रीचा और ओम स्वीट्स की ओनर सविता ने इस यादगार शाम का जजमेंट संभाला.

कार्यक्रम में ग्लैमर का तड़का लगाया हीर एक्सप्रेस फिल्म की हीरोइन दिविता जुनेजा  ने मंच पर आकर न सिर्फ महिलाओं के साथ ‘हीर राजन’ गाने पर जमकर डांस किया, बल्कि महिलाओं से मज़ेदार सवाल भी पूछे और उन्हें अपने फिल्मी सफर से रूबरू कराया। उन्होंने कहा, “ऐसे इवेंट्स में आना मेरे लिए बेहद खास है। वुमानी जिस तरह महिलाओं को जोड़कर उन्हें खुशी और आत्मविश्वास दे रही है, यह काबिल-ए-तारीफ़ है। मैं आगे भी वुमानी के हर प्रयास का हिस्सा बनना चाहूँगी।”*

इवेंट को लेकर वुमानी की फाउंडर्स लवलीन और कंचन बेहद उत्साहित रहीं। उन्होंने कहा –“वुमानी का उद्देश्य सिर्फ एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म बनाना नहीं है, बल्कि महिलाओं के लिए ऐसे मौके तैयार करना है जहाँ वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें, खुलकर मस्ती कर सकें और एक-दूसरे से जुड़कर यादगार लम्हे बना सकें। हम आगे भी ऐसे आयोजन करते रहेंगे, ताकि महिलाएँ मनोरंजन और सशक्तिकरण – दोनों का अनुभव कर सकें।”

इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि, “करवा चौथ जैसे पारंपरिक त्योहार से पहले इस तरह की मस्ती और जश्न ने हमारे अनुभव को और भी खास बना दिया है।”