Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब

कानूनी अथारिटी द्वारा बार रूम में कानूनी जागरूकता सेमिनार आयोजित

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी फाजिल्का ने अबोहर के कोर्ट कंपलेक्स में स्थित बार रूम में कानूनी जागरूकता सेमिनार आयोजित किया। सेमिनार के मुख्य मेहमान पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स के बठिंडा स्थित एआईजी अजय मलूजा ने भाग लिया। विशेष मेहमान अथारिटी के पैनल एडवोकेट देसराज कंबोज, पैरालीगल वलंटियर नरेश कंबोज, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आरएस फोर थे। सेमिनार की अध्यक्षता बार एसोसिशन अबोहर के अध्यक्ष एडवोकेट लखविंद्र सिंह सिधु ने की।
एआईजी अजय मलूजा ने कहा कि जाब्ता फौजदारी की धारा 37 के तहत आम पब्लिक भी मैजिस्ट्रेटों व पुलिस की सहायता के लिए बाध्य है। अमन व शांति का माहौल बनाए रखने के लिए आम जनता को सहायता करनी चाहिए। मलूजा ने कहा कि किसी भी रेलवे, नहर, सरकारी व पब्लिक प्रापर्टी को हानि से बचाने के लिए आम लोगों का अहम रोल रहता है।
एडवोकेट देसराज कंबोज ने कहा कि जिला सेशन जज व जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की चेयरपर्सन जतिंद्र कौर, अथारिटी के सचिव कम सीजेएम अमनदीप सिंह के दिशा निर्देशों पर अबोहर कानूनी सेवाएं अथारिटी के चेयरमैन कम एसडीजेएम अनीश गोयल के नेतृत्व में सर्दी की छुटियों में भी कानूनी सेवाएं अथारिटी द्वारा लोगों को कानूनी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए जागरूकता मुहिम जारी रखी जा रही है।

0 Comments