Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
पंजाब Trending

कार व एक्टिवा की आमने सामने टक्कर में बाप बेटे की मौत

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
अंबाला—चंडीगढ़ हाइवे पर शनिवार दोपहर हुए एक जबरदस्त सड़क हादसे में बाप व बेटे की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना के बाद दोनों को सैक्टर 32 के जीएमसीएच में भर्ती करवाया गया जहां सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और शाम को दूसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई। मृतक भांखरपुर के बालाजी नगर के रहने वाले थे। हालांकि घटना में कार में सवार परिवार सुरक्षित है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना अंबाला चंडीगढ़ अंबाला हाईवे पर स्थित सुखमनी स्कूल के सामने हुआ। अंबाला साइड से आ रही तेज रफ्तार आई 20 कार एक्टिवा पर जा रहे बाप बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। पिता की मौके पर ही मौत हो गई थी और बेटे ने जीएमसीएच, चंडीगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुखमनी स्कूल के सामने हाइवे पर उलटी दिशा में एक्टिवा पर बाप बेटे अंबाला की ओर जा रहे थे और कार अंबाला से डेरा बस्सी की तरफ आ रही थी। जैसे ही कार हाई वे पर बने कट के नजदीक पहुंची तो सामने से आ रहे एक्टिवा को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाप बेटे हवा में उछल कर सड़क पर जा गिरे और उनकी एक्टिवा कार के नीचे फंस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के दोनों एयर बैग भी खुल गए थे। जानकारी के मुताबिक एक्टिवा पिता चला रहे थे और कार मनन सोनी निवासी पिंजौर चला रहा था और उसका परिवार भी साथ गाड़ी में बैठा हुआ था।
मामले के सबंध में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि एक्टिवा चालक पिता कुंदन की मौत मौके पर ही हो गई थी और बेटे दविंदर की इलाज के दौरान शाम को मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।