Monday, 12 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

खराब गुणवत्ता वाले बेंचों की खुली पोल

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
नगर कॉउन्सिल डेराबस्सी द्वारा लाखों रुपये खर्च करने के बाद शहर में जगह-जगह लोगों के बैठने के लिए रखी सीमेंट की बेंचें टूटने लगी हैं। कॉउन्सिल अधिकारियों के मुताबिक एक बेंच की कीमत 5200 रुपये है, शहर के 19 वार्डों में ठेकेदार द्वारा करीब 250 बेंच लगाई गई थी। करीब 5200 रुपये की लागत से अलग-अलग जगहों पर पड़ी बेंचों को सस्ते मटेरियल से बनाया गया है। इसके अलावा नेचर पार्क व अन्य जगहों पर बिखरी दर्जनों टूटी बेंचें अपनी कहानी कह रही हैं।
शहरवासियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि नगर कॉउन्सिल इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है और लोगों के पैसे की बर्बादी हो रही है।  (MOREPIC1)
शहरवासियों ने कहा कि नगर कॉउन्सिल द्वारा शहर में विकास का दावा कर कई कार्य कराए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों के तहत करीब 1 साल पहले गलियों में बेंच लगाए गए थे।
बेंच लगाने के 2-3 महीने बाद ये बेंचें टूटने लगीं। कॉउन्सिल के अधिकारियों ने उस समय आश्वासन दिया था कि ठेकेदार को कहकर बेंच बदलवा दिए जाएंगे। लेकिन अब बेंचो की स्थिति पहले से भी ज्यादा खराब हो गई है। ये बेंच अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। लोगों के बैठने के लिए शहर के अलावा नेचर पार्क में भी 10-12 बेंच रखी गई हैं, लेकिन इनमें से एक भी साबित नहीं है।  (SUBHEAD)
शहरवासियों ने उच्चाधिकारियों से इन बेंचों की गुणवत्ता जांचने की मांग की है।
इस बारे में नगर कॉउन्सिल के जेई. तारा चंद से बात करने पर उन्होंने कहा कि बेंच लगाने वाले ठेकेदार का अभी तक बिल पास नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही पैसा दिया जाएगा।
इस बारे में बात करते हुए हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि राज्य में पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले की भी जांच की जाएगी।

0 Comments