Sunday, 07 June 2026
Breaking News
किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
पंजाब

खुले घूम रहे लावारिश मवेशी दे रहे हादसों को नियौता

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
शहर में लावारिश घूम रहे मवेशी अब लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे है। आए दिन शहर में कोई न हादसा इन मवेशीयों की वजह से हो जाता है। जिस ओर नगर काऊंसिल बिलकुल भी ध्यान नही दे रही है। यह मवेशी अक्सर सड़को पर घूमते और आपस में लड़ते दिखाई दे जाते हैं। सड़क के बीचो बीच लड़ाई कर रहे सांड इतनी बुरी तरह से लड़ते हैं कि लोग वाहन दूर—दूर तक रोक कर उनकी लड़ाई समाप्त होने का इंतजार करते है। सड़क पर जाम लग जाता है। कई बार तो ये मवेशी लड़ते लड़ते वाहनों से टकरा जाते है और कई बार गुस्से में वाहनों को टक्कर मारने लगते हैं। जिस कारण वाहनों को काफी नुकसान भी हो जाता है।
बलटाना के सैनी विहार फेस 1 निवासी मनदीप की इंडिगो कार को दो सांडों ने लड़ते समय टक्कर मार दी जिस कारण गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है। मनदीप ने बताया कि उसने गाड़ी सेल के लिए लगाई हुई थी और कस्टमर देख कर पसंद भी कर गए थे। लेकिन शाम को गाड़ी घर के बाहर खड़ी की तो दो सांड आपस में लड़ रहे थे। जिन्होंने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी और गाड़ी में काफी बड़ा डेंट पड़ गया। जिस कारण वह अपनी गाड़ी बेच नही पाए और उल्टा गाड़ी ठीक करवाने में 12 हजार रूपये अलग से लगाने पड़े। जो कि बिना वजह से उसे भुगतने पड़े। उन्होंने कहा कि यदि काऊंसिल इन लावारिश घूम रहे मवेशियों का कोई ठोस इंतजाम करे तो हमे बिना वजह पैसे बर्बाद नही करने पड़ेंगे। यह काऊंसिल की जिम्मेवारी भी बनती है।
नगर काऊंसिल द्वारा लावारिश घूम रहे मवेशियों को पकड़ने के लिए अक्सर मुहिम चलाई जाती है लेकिन चंडीगढ़ हरियाणा से यह पशु दोबारा शहर में आ जाते हैं जिस कारण इनकी तादाद बढ़ जाती है। हम दोबारा मुहिम शुरू करके इनको पकड़ लेंगे।
— रवनीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर काऊंसिल जीरकपुर