Wednesday, 14 October 2026
Breaking News
कानूनी साक्षरता और हमारा संविधान: एक सशक्त और अपराध-मुक्त भारत की नींव जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन
कविताएँ Trending

ग़ज़ल

Read in:Hindi

                            ग़ज़ल

तिरी राहों पे ऐ दुनिया हमें चलना नहीं आया
किसी दहलीज़ पर हमको कभी झुकना नहीं आया

किसी की शान में हम तो कसीदे पढ़ नहीं पाए
किसी बाज़ार में हमको कभी बिकना नहीं आया

उठाई जब कलम हमने लिखा उससे बगावत ही
किसी रुखसार के तिल पे हमें लिखना नहीं आया

कहें महबूब को अपने सभी इक चांद का टुकड़ा
मगर तारीफ झूठी तो हमें करना नहीं आया

मिला गर हक नहीं हमको लड़े हम तख्त ताजों से
हुकूमत से हमें 'दानिश' कभी डरना नहीं आया

              — मनमोहन सिंह 'दानिश'

0 Comments