Friday, 01 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

ट्रैफिक की वजह से जाम हुआ शहर, लोग घंटों हुए परेशान

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
शहर में शाम तीन बजे के बाद से भारी जाम की स्थिति बनी रही। ओल्ड कालका रोड ढकोली, पटियाला हाइवे ओर चंडीगढ़ अंबाला हाइवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ था और लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। ढकोली रोड पर गाजीपुर के नजदीक बने डीपीएस स्कूल वाले कट पर एक गड्डा बना है। जो भारी वाहनों की वजह से इतना गहरा हो गया है कि वाहनों को एक एक कर बड़े आराम से निकलना पड़ रहा है। कई ऑटो वाहन तो पलटने से बचे।
इसके इलावा चंडीगढ़ अंबाला हाइवे पर स्थित होटल में फंक्शन होने के कारण स्लिप रोड बहुत ज्यादा व्यस्त थी और लोगों को मेन रोड से गुजरना पड़ रहा था। क्योंकि ओवरपास के निर्माण के लिए यहां पहले से जाम की स्थिति बनी रहती है और लोग चंडीगढ़ जाने के लिए मेन रोड और स्लिप रोड का इस्तेमाल करते हैं तब जाकर जाम से राहत मिलती है। लेकिन स्लिप रोड व्यस्त होने की वजह से शहर में भारी जाम लगा रहा। यही कारण है कि पटियाला रोड पर भी भारी जाम रहा। पटियाला चौक पर क्रॉसिंग के दौरान वाहन आपस में फंस जाते है। लोग जल्दबाजी के चक्कर में एक दूसरे से पहले निकलने के चक्कर में जाम को नियोता दे रहे थे।

इसके इलावा शहर में शादी के फंक्शन ज्यादा होने के कारण भी जाम लगा हुआ था क्योंकि शहर के ज्यादातर मैरिज पैलिस पटियाला हाइवे और अंबाला हाइवे पर मौजूद है। कई बार मेहमान ज्यादा आने के कारण पैलिस में पार्किंग की कमी हो जाती है और वाहन बाहर सड़क किनारे और स्लिप रोड पर पार्क कर दिए जाते हैं। जिस कारण भी जाम लग जाता है।
राहगीर जी एल सिंगला ने बताया कि वह पटियाला रोड पर एक घंटे से रहे जबकि रास्ता केवल 10 मिनट का है। उन्होंने बताया कि हमारे जैसे बहुत सारे ऐसे बजुर्ग थे जो जाम में फसे हुए थे। बजुर्गो को बाथरूम आदि की भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके इलावा गुरमीत सिंह निवासी लोहगढ़ ने बताया कि वह अंबाला किसी काम से गए हुए थे और जीरकपुर में ही उन्हें पौना घंटा लग गया जबकि इतना टाइम तो अंबाला से आने में भी नही लगा। उन्होंने कहा कि यदि यही हाल रहा तो कैसे चलेगा। लोग परेशान हो रहे हैं और ट्रैफिक जाम से लोगों को कौन बचाएगा। प्रसाशन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि जाम में बहुत सारी एम्बुलेंस भी फंसी रही। लोगों ने बताया कि हमने तो कैसे ना कैसे टाइम निकाल लिया लेकिन मरीज जो सीरियस होते हैं। उनके लिए बहुत ज्यादा परेशानी है।

शहर में शादी समरोह भी बहुत ज्यादा हैं और लोग एक दूसरे के आगे गाड़ी फंसा देते है। जिस कारण जाम बढ़ जाता है। हमारे मुलाजिम ट्रैफिक क्लियर करने के लिए लगे हुए हैं। जल्द ही जाम क्लीयर कर दिया जाएगा।
— इंस्पेक्टर राजपाल गिल, ट्रैफिक इंचार्ज जीरकपुर