Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

डीएवी कॉलेज अबोहर की छात्रा नेहा सोनी ने प्राप्त किया पीयू में पहला स्थान

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा आयोजित बीपीएड सेमेस्टर-2, मई 2022 की परीक्षा में डीएवी कॉलेज अबोहर का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। छात्रा नेहा सोनी ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए पंजाब विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है। साथ ही नवजोत कौर ने मेरिट में चौथा, नवदीप कौर ने सातवां स्थान प्राप्त कर कॉलेज की गरिमा को और बढ़ाया है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार महाजन ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसका श्रेय शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. सर्बजीत सिंह तथा विभागीय अध्यापकों को दिया तथा साथ ही उन्होंने अभिभावक वर्ग को भी बधाई प्रेषित की। उन्होंने बताया कि कॉलेज अपनी अकादमिक गुणवत्ता, इन्फ्रास्ट्रक्चर और माहौल, व्यक्तित्व और नेतृत्व विकास, करियर की संभावना और प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कॉलेज सदैव तत्पर रहता है। आगामी भविष्य में भी कॉलेज ऐसे ही विद्यार्थियों के लिए प्रयास करता रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।